छत्तीसगढ़
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के दिए निर्देश

अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं को फील्ड में उतरकर नियमित मॉनिटरिंग करने कहा
गर्मियों में पेयजल व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश, मरम्मत और रखरखाव का काम त्वरित हो
उप मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक
बिलासपुर. 1 मार्च 2024. उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में जल जीवन मिशन का काम मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं को उप संभागीय स्तर तक फील्ड में उतरकर प्रगतिरत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। साव ने गर्मियों में सभी जिलों में पेयजल की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए हैंडपंपों एवं नल जल योजनाओं में खराबी आने पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कर सुचारू व्यवस्था बनाने को कहा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले दो महीनों में जल जीवन मिशन का काम मिशन मोड में पूर्ण करते हुए ज्यादा से ज्यादा गांवों में हर घर में नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही या ढिलाई नहीं करना है। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को फील्ड का नियमित दौरा कर प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंताओं को विभाग के उप संभागीय कार्यालयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी निगरानी फील्ड में जाकर करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड स्तर या प्रशासनिक स्तर पर आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए काम को आगे बढ़ाने को कहा।
उप मुख्यमंत्री साव ने गर्मियों में सभी गांवों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हैंडपंपों और नल जल योजनाओं की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए जरूरी सभी सामग्रियों की व्यवस्था अग्रिम रूप से कर लेने को कहा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल ने बैठक में बताया की आसन्न गर्मी के मौसम को देखते हुए नल जल योजनाओं एवं हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव के लिए आगामी जून माह तक की जरूरत के मुताबिक आवश्यक सामग्रियों की खरीदी कर सभी जिलों में भिजवा दिया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता समीर गौर, बिलासपुर परिक्षेत्र के प्रभारी मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह, अंबिकापुर के अधीक्षण अभियंता भीम सिंह, दुर्ग के अधीक्षण अभियंता संजीव बिजपुरिया, जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता एस.एन. चंद्रा और कोंडागांव के अधीक्षण अभियंता एस.एन. पाण्डेय भी बैठक में मौजूद थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized5 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized16 hours ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
