Connect with us

छत्तीसगढ़

तखतपुर के मर्ग का खुलासा करने में गठित विशेष पुलिस टीम को मिली बडी सफलता

Published

on

टीम के द्वारा लगातार scientific Investigation करते हुए सीसीटीवी फ़ुटेज , मोबाइल इत्यादि की बरामदगी कर महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर मृतक योगेश के दोस्त आरोपी नरेंद्र ठाकुर को गिरफ़्तारी किया गया है और कल उसे न्यायालय में पेश किया जायगा ।

मामले का विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-
नाम आरोपी- नरेन्द्र सिंह ठाकुर पिता रामनारायण ठाकुर निवासी तखतपुर

मृतक योगेश खाण्डेकर पिता राजू खाण्डेकर निवासी बेलसरी तखतपुर ने दिनांक 28-29.02.2024 के दरमियानी रात बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग में अरईबंद मोड के पास फासी लगा कर मृत्यु हो जाने कि सूचना पर मर्ग इंटिमेशन कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया।

मामला संदेहास्पद होने से घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकरियों की दी गई। बाद मामले विशेष जांच हेतु ज़िला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) के द्वारा एस डी ओ पी कोटा सिद्धार्थ बघेल , निरीक्षक पौरूष कुर्रे निरीक्षक दामोदर मिश्रा, सायबर सेल टीम व तखतपुर पुलिस की सयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया ।

यह भी पढ़ें   कुरुद में खुलेगा लॉ कॉलेज: स्थानीय छात्रों के लिए कानून की पढ़ाई होगी आसान, 27 पद स्वीकृत


टीम के द्वारा मर्ग की गुत्थी सुलझाने में लगातार घटना स्थल के आस पास एवं मुख्य मार्गों में लगे सीसीटीवी केमरा का जांच किया , तकनीकी तथ्यों की जाँच की गयी, सीडीआर विश्लेषण किया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त की गई चिकित्सकों की राय ली गई। जाँच में आया कि मृतक योगेश खाण्डेकर अपने साथी नरेन्द्र ठाकुर निवासी नया मंडी तखतपुर के साथ दिनांक 28.02.2024 को बिलासपुर गया था जो रात्रि में वापस आये थे।

इसी कडी को जोड़ते हुए पुलिस द्वारा मृतक एवं उसके साथी नरेन्द्र से जुडे हुए लोगो से लगातार पुछताछ कर संदेहास्पद लोगो का सी.डी.आर. प्राप्त कर सी.सी.टी.वी फ़ुटेज व घटना की कड़ी को जोड़कर नरेन्द्र सिंह से पुछताछ की गयी जिसमें उसने बताया की नरेन्द्र सिंह ठाकुर अपने साथी मृतक योगेश के साथ बिलासपुर गया था।

रात्रि में बिलासपुर से वापस आते समय अपने मोबाईल आई फोन को योगेश को पकड़ाया था। योगेश द्वारा मोबाईल गुम हो जाने से नरेन्द्र ठाकुर गुस्से में आकर योगेश को माँ बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा तथा मारपीट कर तत्काल मोबाईल दो कहते हुए धमकी दें लगा , नरेन्द ठाकुर द्वारा धमकी देने व गाली गलौज कर प्रताडित करने से प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि योगेश खण्डेकर ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिससे तखतपुर थाने में अपराध धारा 294,506,323,306 (आत्महत्या के लिए प्रेरित अथवा उकसाने ) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया , मामले में पुलिस द्वारा आरोपी नरेन्द्र सिंह ठाकुर को गिरफ़्तार कर लिया गया है, विवेचना जारी है।

यह भी पढ़ें   रायपुर : 130 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 17 मार्च को, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

कार्यवाही मे उपनिरीक्षक कृष्णा साहू, सउनि शत्रुहन प्रसाद लहरे, प्रधान आरक्षक धमेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र पात्रे, देबमुन पुहुप, तरून केशरवानी, आरक्षक आशीष बस्त्रकार, प्रकाश ठाकुर, आकाश निषाद, नागेन्द्र कश्यप, सोम उईके, बोधु कुम्हार एवं अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मोहम्मद कैसर अब्दुल हक़ ने सम्भाला राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का पदभार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ज्वेलरी दूकान का ताला तोड़कर नकद और जेवर ले भागे चोर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending