Connect with us

छत्तीसगढ़

चाकूबाजी के ख़िलाफ़ बिलासपुर पुलिस की कड़ी कार्यवाही

Published

on

बिलासपुर पुलिस थाना सिरगिटटी
अपराध क्रमांक- 188/2024, धारा – 294,323,506, 307 भादवि,

⭐️ चाकूबाजी के ख़िलाफ़ बिलासपुर पुलिस की कड़ी कार्यवाही

⭐️ संदिग्ध को पुलिस ने तत्परता से लिया गिरफ़्त में

⭐️ आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त

⭐️ आरोपी का निकला गया जुलूस

⭐️ आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड पर भेजा गया

नाम आरोपी – सागर अहिरवार पिता रोहित अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक दीप पिता बीसी दीप उम्र 33 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर बाडा सरदार मोहल्ला सिरगिट्टी दिनांक 01.03.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.03.2024 के रात्रि 09.30 बजे सरदार मोहल्ला फाटक शराब की दुकान के पास पान ठेला मे गुटखा खरीदने के दौरान सागर अहिरवार आकर मेरे पिताजी के साथ क्यो घूमते हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गलौच करते हुये किसी धारदार वस्तु से प्रार्थी के पीठ नीचे दाएं कमर मे घातक चोट पहुॅचाया था जिस पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ धारदार हथियार से प्राणघातक चोट पहुॅचाया है जिस पर प्रकरण मे धारा 307 भादवि जोडी गयी है। प्रकरण के आरोपी का पता तलाश कर थाना लाकर पूछताछ किया गया जिन्होने प्रार्थी के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी दिनांक 02.03.2024 को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर पेश की जाती है।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी डीएसपी (प्रशिक्षु) ठाकुर गौरव सिंह, उप निरीक्षक अज़हरुद्दीन, सउनि धनेश साहू, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत एवं विरेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   एमपी के सीएम शिवराज सिंह बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों का आवास छीना
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending