Connect with us

छत्तीसगढ़

Lok Sabha Elections 2024: बस्तर और कांकेर सीट पर किसे मिलेगा लोकसभा का टिकट? कांग्रेस के इन नेताओं के नाम की चर्चा तेज

Published

on

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: बस्तर संभाग के दो लोकसभा सीट जिसमें बस्तर और कांकेर में कांग्रेस से भी दावेदारों की लंबी लिस्ट है, हालांकि चुनिंदा कुछ नामों पर जल्द ही अंतिम मुहर लग सकती है.

Lok Sabha Elections News: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, वहीं छत्तीसगढ़ के पूरे 11 सीटों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी कर दी है, इधर बीजेपी के द्वारा प्रत्याशियों के नामो की घोषणा करने के बाद अब कांग्रेस भी जल्द ही अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है और इसको लेकर मंथन भी शुरू हो गया है.

छत्तीसगढ़ के सभी बड़े कांग्रेसी नेता कांग्रेस की स्क्रीनिंग बैठक में शामिल होने दिल्ली भी रवाना हो गए हैं, माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस ने प्रत्याशियों को टिकट देने में लेट लतीफी की थी उससे सबक लेते हुए बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी जल्द ही लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी.

वहीं बस्तर संभाग के दो लोकसभा सीट जिसमें बस्तर और कांकेर में कांग्रेस से भी दावेदारों की लंबी लिस्ट है, हालांकि चुनिंदा कुछ नामों पर जल्द ही अंतिम मुहर लग सकती है.जानिए इन दोनों लोकसभा सीट में कांग्रेस से कौन-कौन उम्मीदवार टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं..

दीपक बैज को बस्तर से दोबारा मिल सकता है टिकट
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 11 सीटों में कांग्रेस अपनी जीत के लिए प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव के प्रचार प्रसार में पूरी तरह से ताकत झोकने के लिए लगातार बैठक कर रही है. सोमवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जिस तरह से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर लेट लतीफी बरती गई इसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि इसी सप्ताह में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है.

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करना अब और सरल, ग्राम सभा का संकल्प और नगरीय निकायों की उद्घोषणा मानी जाएगी साक्ष्य

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर संभाग के दो लोकसभा सीट में प्रथम चरण में चुनाव होना है ऐसे में बस्तर और कांकेर की सीट में प्रत्याशी के चयन को लेकर भी पिछले कई दिनों से कांग्रेस में चर्चा चल रही है ,अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और वर्तमान में बस्तर के सांसद दीपक बैज बस्तर लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ सकते हैं.

दीपक बैज के अलावा कवासी लखमा के बेटे और सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी का नाम भी चर्चा में बना हुआ है. इन दो नाम के अलावा बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल और कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम का नाम भी चर्चा में है, लेकिन माना यह जा रहा है कि बीजेपी से महेश कश्यप को टिकट मिलने के बाद बस्तर लोकसभा सीट से एक बार फिर से दीपक बैज का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर दौरे पर सीएम भूपेश बघेल, शहर को दी तीन बड़ी सौगात

कांकेर लोकसभा सीट से इन चार नामो पर चल रही चर्चा
वहीं बस्तर लोकसभा सीट के साथ ही कांकेर लोकसभा सीट में भी कांग्रेस के कई उम्मीदवार टिकट के लिये अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं, दावेदारों में सबसे पहला नाम बीरेश ठाकुर का है जो इससे पहले भी सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन बीजेपी के मोहन मंडावी से उन्हें हार मिली थी,  इसके अलावा नरेश ठाकुर  भी  इस बार टिकट के लिए जोर राजमाइश कर रहे हैं, कांग्रेस में युवा नेता होने की वजह से संगठन में उनकी काफी अच्छी पकड़ है. ऐसे में नरेश ठाकुर का नाम भी जोरों पर है.

वहीं कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी भी उम्मीदवारों के लिस्ट में शामिल हैं और उनके नाम पर भी चर्चा चल रही है. इसके अलावा कांकेर लोकसभा में ही बालोद के रहने वाली छत्तीसगढ़ की पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया भी टिकट के दावेदारों में से एक है. महिला होने की वजह से इस बार माना जा रहा है कि कांकेर लोकसभा से उन्हें टिकट दिया जा सकता है. वहीं सबसे ज्यादा चर्चा बीरेश ठाकुर के नाम पर हो रही है, माना जा रहा है कि बीरेश ठाकुर को दोबारा टिकट दिया जा सकता है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Durg: आहता सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नारायणपुर: नक्सलियों ने सरपंच को उतारा मौत के घाट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रदेश में फोरेंसिक लैब की स्थापना के लिए करें पहल : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending