Connect with us

छत्तीसगढ़

तारबाहर पुलिस को मिली मोटर सायकल चोरी के मामले में सफलता

Published

on

थाना -तारबाहर

जिला बिलासपुर (छ.ग.) –

तारबाहर पुलिस को मिली मोटर सायकल चोरी के मामले में सफलता
धारा-379,34 भादवि

चोरी गये मो.सा. यामहा क्रमांक CG10N1287 बरामद |

आरोपी:-.- धीरज सिंह पिता सुख निधान सिंह गोंड उम्र 19 वर्ष निवासी लिंक रोड चंदुवाभाठा तारबाहर बिलासपुर एवं एक विधि से संघर्षरत बालक ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी अनिल कुमार तिवारी पिता नरेन्द्र कुमार तिवारी उम्र 41 वर्ष निवासी शिवनेरी गली कौशलेन्द्र राव लॉ कालेज के पास थाना तारबाहर जिला बिलासपुर का दिनांक 04.03.24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2012 माडल का मोटर सयकल यामहा क्रमांक CG10N1287 को दिनांक 02.03.2024 को रात्रि 11:00 बजे अपने घर के बाहर खड़ा करके अपने परिवार के साथ रात्रि में विश्राम करने चला गया अगले दिन सुबह 07/00 बजे सोकर उठा तो मेरा गाडी नही था

आसपास पता तलाश किया पता नही चला किसी अज्ञात चोर ने मोटर मो.सा. यामहा कीमती 15000 रूपये को चोरी करके ले गया हैं की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) उमेश गुप्ता (भा.पु.से) के द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फूटेज में आरोपी से संबंधित जानकारी प्राप्त किया गया जो मुखबीर की सूचना पर गाँधी चौक के पास दो व्यक्ति काले कलर की यामहा मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे है

यह भी पढ़ें   CG: गांव में घुसने वाले अनजान लोगों की बढ़ी मुसीबत, बच्चा चोरी के शक पर हो रही पिटाई...

कि सूचना पर बताये हुए स्थान पर पहुचकर दबिश दिया पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भाग गया मौके पर उदय सिंह मरावी मिला यामहा मो.सा. का कागजात पेश करने को कहा गया जो कोई कागजात नही होना लेख कर दिया जिसे संदेह के आधार पर पूछताछ हेतु मय मोटर सायकल के थाना लाया गया धीरज सिह के द्वाराा मोटर सायकल को घटना स्थल से विधि से संघर्षरत बालक के साथ चोरी करना स्वीकार किया है आरोपी के कब्जे से मोटर सयकल यामहा क्रमांक CG10N1287 मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त किया गया है प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है I

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के किसानों को कोदो से होने लगी करोड़ों की आय

संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल अग्रवा, प्रआर अशोक नामदेव आर. प्रफुल लाल, विरेन्द्र निषाद का योगदान रहा ।

/अपराध से समाज के लिए सबक़/
अपराधों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
ऐसे कोई भी व्यक्ति किसी मोटरसाइकिल या किसी अन्य वस्तु को बेचने के लिए आता है तो उस मोटरसाइकिल या किसी भी वस्तु के सारे दस्तावेज़ की जाँच करने के बाद ही ख़रीदें।
इस प्रकार के किसी संदेहास्पद व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का कष्ट करें।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: अब स्कूली ज्ञान के साथ कानून की भी पढ़ाई करेंगे छात्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर के निजी होटल में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, रशियन, पंजाबी सहित तीन युतियां गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending