Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर बना विजेता.. फाइनल में प्लेट कंबाइंड को 8 विकेट से हराया

Published

on

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि जिसका फाइनल मैच रायपुर के अंतरराष्ट्रीय मैदान में बिलासपुर ब्लू बनाम प्लेट कंबाइंड के मध्य खेला गया

जिसमें प्लेट कंबाइंड ने बिलासपुर ब्लू के सामने 255 रनो का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में बिलासपुर ब्लू ने तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक शानदार शुरुवात करते हुए बिना विकेट खोए 94 रन बना लिए है।

आज दिनांक 7 मार्च को बिलासपुर ब्लू ने 255 रनो का लक्ष्य का पीछा करते हुए 94 रनो से आगे खेलना शुरू किया और पहले विकेट के लिए अभिजीत टाह और आशीष पांडे के मध्य 150 रनो की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। और बिलासपुर ब्लू ने मात्र 2 विकेट खोकर 62.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिए और सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता 2024-25 को 8 विकेट से अपने नाम किया और विजेता होने का गौरव हासिल किया

बिलासपुर ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रारंभिक बल्लेबाज अभिजीत टाह ने शानदार और आकर्षक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया और 116 रन बनाकर आउट हो गए इसके अलावा उनके साथ खेलते हुए आशीष पांडे ने भी अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 54 का योगदान दिया इसके अलावा पवन परनाते ने जीत की ओर ले जाते हुए नाबाद 39 रनो का योगदान दिया और उनके साथ मोहम्मद इरफान ने भी नाबाद 34 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 24 मई तक रद्द हुई ये लोकल ट्रेनें

प्लेट कंबाइंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए शशांक तिवारी और सचिन चौहान ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

बिलासपुर ब्लू का सफर इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच में कुछ आसान नहीं रहा बिलासपुर ब्लू ने सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप में कुल 4 लीग मैचेस खेले थे जिसमें पहला मैच रायपुर के मध्य खेला गया और वह मैच ड्रॉ रहा इसके पश्चात बिलासपुर ब्लू ने दो मैचेस खेले और राजनांदगांव और जांजगीर चांपा के मध्य खेला और दोनों ही मैच को बिलासपुर ब्लू ने बड़ी आसानी से जीत दर्ज की और चौथा मैच भिलाई के साथ खेलकर हार का सामना करना पड़ा था और कुल 14 अंक हासिल कर पाए और सेमीफाइनल में जगह बना ली ।
सेमीफाइनल मैच में बिलासपुर ब्लू ने बिलासपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाया और प्लेट कंबाइंड के साथ खेलने उतरी थी जिसमें बिलासपुर ब्लू ने बहुत ही मेहनत से खेलते हारी हुई मैच को जीत में तब्दील कर आठ विकेट से सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप प्रतियोगिता का चैंपियन बनी |

सीनियर डिस्ट्रिक्ट मैच में बिलासपुर ब्लू की ओर से कुछ खास पारियां भी रही है।
जिसमें सबसे पहले मोहम्मद इरफान ने कुल 522 रन बनाए है और वही गेंद से भी 11 विकेट प्राप्त किया मोहम्मद इरफान ने इस प्रतियोगिता में एक दोहरा शतक और एक शतक भी बनाए हैं ।
इसके अलावा अभिजीत टाह ने भी इस प्रतियोगिता में 402 रन बनाए और दो शतक भी लगाए हैं इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज पवन परनाटे ने 457 बनाए हैं जो की किसी भी विकेट कीपर द्वारा लगाया सबसे बढ़ा स्कोर है जिसमें दो शतक और दो अर्थ शतक बनाए है इसके अलावा आशीष पांडे ने भी एक शतक के साथ 290 रन बनाए हैं वहीं गेंदबाजी में श्रेयम् सुंदरम ने शानदार गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी का भी जौहर दिखाया है गेंद से कुल 27 विकेट निकाले हैं वही बल्ले से 198 रनो का योगदान दिया है इसके अलावा मध्यम वर्ग के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार यादव ने कुल 18 विकेट प्राप्त किए हैं।

यह भी पढ़ें   बड़ा हादसा : धान से भरी बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को रौदा... देखिये वीडियो...

मैच फाइनल मैच के दौरान जीएस मूर्ति ,राजा परिहार, शमीम मिर्जा, सचिन टांक निर्णायक के रूप मे विकास भट्ट और नितिन कटवार स्कोरर मनोज तिवारी ऑब्जर्वर नवीन श्रीवास्तव थे वही बिलासपुर ब्लू के कोच अभिषेक सिंह और अभुदाय कांत सिंह थे।

बिलासपुर ब्लू को सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता 2024- 25 का चैंपियन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल ,अनुराग बाजपेई, देवेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सुशांत रॉय, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला,कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, सुशांत शुक्ला, रोहित ध्रुव, जावेद, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा अभिनव शर्मा, सोनल वैष्णव और मोईन मिर्ज़ा ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीए।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 24 मई तक रद्द हुई ये लोकल ट्रेनें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   22 सितंबर राशिफल: शुक्रवार को इन लोगों को मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन्स पुलिस ने डी.जे. संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending