Connect with us

छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन 11 मार्च को रायपुर में

Published

on

राज्य स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन 11 मार्च को रायपुर में

पंचायती राज के सशक्तिकरण पर होगा विचार मंथन

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

बिलासपुर,8 मार्च 2024/ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 11 मार्च को राज्य स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में बिलासपुर जिले से भी हजारों पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने आज प्रेस क्लब में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा बताई। जिला पंचायत के सीईओ आरपी चौहान एवं एडिशनल सीईओ रिमन सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने बताया कि सम्मेलन में 26 हजार पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें राज्य के 27 जिला पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कुल 400 जिला पंचायत सदस्य, 146 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 2979 जनपद पंचायत सदस्य तथा 11647 सरपंच एवं इतने ही उप सरपंच सहित लगभग 26000 पंचायत प्रतिनिधियों का उक्त सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है। इसमें बिलासपुर जिले के सभी 483 सरपंच और उप सरपंच, 100 जनपद सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, 22 जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   माघी पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी…

कार्यक्रम मे माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा मंत्रीगण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।कार्यकम में पंचायती राज संस्था के सशक्तिकरण तथा विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।ग्राम पंचायत के द्वारा संकल्प पारित कर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से अभिन्नंदन पत्र पारित किया जाएगा ।जिसमें प्रधानमंत्री के प्रति विकास योजनाओ तथा व्यक्ति मूलक योजनाओं के अपने अपने पंचायतो में सफल कियान्वयन के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ( बिहान) 15 वें वित्त आयोग आदि अनेक योजनाओ का संचालन किया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत जहा रोजगार की गांरटी दी जा रही है, वही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के द्वारा आवासहीन व अन्य जरूरत मंद परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ साथ महिलाओं के सशक्तीकरण आत्मनिर्भरता व आर्थिक उन्नति के लिए राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओ का समूह बनाकर उन्हें लखपति दीदी बनाने के लिए संगठित प्रयास किया जा रहा। महिलाओ के स्वाभिमान की रक्षा के लिए घर घर पक्के शौचालय का निर्माण किया गया है

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: दो रेल इंजनों के बीच हुई टक्कर, RRI केबिन के पास पटरी बदलने के दौरान हुआ हादसा

राज्य सरकार की घोषण पत्र में उल्लेखित मोदी की गारंटी के अनुरूप महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिला को 1000 हजार प्रतिमाह देने की पूरी तैयारी कर ली गई है ।इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओ का सचालन भी सफलता पूर्वक किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : मामूली विवाद में पति ने पत्नी को टंगिया मारकर की हत्या
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   NEET(UG) की प्रवेश परीक्षा आज, प्रदेशभर से करीब 25 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खल्लारी मंदिर में चोरो ने बोला धावा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending