छत्तीसगढ़
अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर 15 लाख रूपये का गबन करने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में

थाना सकरी, जिला बिलासपुर छ.ग. धारा- 409 भादवि
बिलासपुर पुलिस का ग़बन पर प्रहार
अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर 15 लाख रूपये का गबन करने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में।
कियोस्क सेंटर संचालक द्वारा खाता धारकों के खाते में जमा करने हेतु दिये गये रकम को जमा नही कर किया 15 लाख रूपये का गबन।
महिला खाता धारको को बनाया गया शिकार ।
आरोपी से कम्प्यूटर सिस्टम किया गया जप्त।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपी- गोपाल सिंह ठाकुर पिता चोला राम ठाकुर उम्र 39 साल साकिन हरनाचाका थाना लालपुर जिला मुंगेली छ0ग0 हाल मुकाम मन्नू कश्यप का मकान विष्णु चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 08-08-2023 से 13-01-2024 तक की अवधि में कुल 41 आवेदकों के द्वारा ग्राम काठाकोनी स्थित एस बी आई बैंक शाखा काठाकोनी का कियोस्क् बैंकिंग सेंटर का संचालक अनावेदक गोपाल सिंह ठाकुर के विरूद्ध इस आशय से पृथक-पृथक शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया कि अनावेदक द्वारा खाता धारकों के खाते में जमा करने हेतु दिये गये रकम को जमा नही कर गबन करने तथा खातों से आहरित रकम का पूर्ण भूगतान न कर शेष रकम कुल 15,30,204/- रूपये का गबन करने पर कार्यवाही किये जाने शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया है,
उपरोक्त शिकायत पत्र की जांच उपरांत अनावेदक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अपराध कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया, जिस पर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निर्देशन एवं अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा टीम गठित कर चंद घंटे के अंदर आरोपी को गोपाल सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर तिफरा क्षेत्र से पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त किये गये कम्प्यूटर सिस्टम को पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। मामले के आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि जीवन साहू, आरक्षक भूपेन्द्र यादव, पंकज यादव, पवन सिंह, रूपेश कौशिक, धनराज कुंभकार मालिक राम साहू एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।
सामाजिक संदेश एवं दायित्व
सजग रहें सतर्क रहें
आपकी सतर्कता ही समझदारी है
ऐसे किसी भी व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस के देवें।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized1 day ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 hours ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
