छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की 36 लाख से अधिक महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति, मुफ़्त में मिला गैस कनेक्शन

रायपुर। प्रदेश की महिलाओं को खाना बनाने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा हैं। पहले महिलाएं खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयला, कण्डा का उपयोग करती थी। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता था। आंखो में जलन होती थी।
मुख्यमंत्री सचिवालय ने सामान्य प्रशासन विभाग को लिखा पत्र, अनुशंसित कार्यों के लिए राशि जारी करने का किया आग्रह
CG News: रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण से निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के भेजे प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर उप मुख्यमंत्री द्वारा अनुशंसित कार्यों के लिए राशि जारी करने का आग्रह किया है। उपमुख्यमंत्री साव ने लोरमी विकासखंड के विभिन्न गांवों में तीन करोड़ तीन लाख रुपए लागत के 86 कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी विकासखंड में 45 लाख रुपए की लागत के 44 आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत एवं उन्नयन कार्य, एक करोड़ 60 लाख रुपए लागत के 23 स्कूलों में अतिरिक्त कमरा निर्माण, शौचालय निर्माण, किचन शेड, मरम्मत कार्य एवं पेयजल व्यवस्था तथा 58 लाख रुपए लागत के नौ सीसी रोड व अहाता निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है।
CG News: उन्होंने आठ लाख रुपए की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत, संधारण एवं उन्नयन कार्य, छह लाख रुपए की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों में बाउंड्रीवॉल निर्माण, सात लाख रुपए की लागत से एक उप स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य मार्ग से अस्पताल तक सीसी रोड निर्माण, 16 लाख रुपए लागत के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बाउंड्रीवॉल निर्माण और लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में जेनरेटर के लिए तीन लाख रुपए का प्रस्ताव भी प्राधिकरण को अनुशंसित किया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized2 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized2 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized1 day ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 hours ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
