Connect with us

छत्तीसगढ़

चरित्र शंका पर आरोपी ने अपने पत्नि को टंगिया से मारकर की हत्या कर हुआ था फरार

Published

on

(छ.ग.)

अप क्र. 392/2024 धारा 302 भादवि

🚨 हत्या की सूचना पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

🚨 रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर ओरापी को किया गया गिरफ्तार।

🚨 चरित्र शंका पर आरोपी ने अपने पत्नि को टंगिया से मारकर की हत्या कर हुआ था फरार

नाम आरोपी
मुकेश साहू पिता पिता दूजराम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी लाखासार थाना सकरी जिला बिलासपुर हाल मुकाम भरत चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.03.2024 को जरिये मोबाईल से सूचना मिला कि भरत चौक चिंगराजपारा में शिवचरण साहू के मकान में किराये में रहने वाले मुकेश साहू और उसकी पत्नि श्वेता कौशिक रहते हैं जो प्रेम विवाह किये हैं दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार मनाने के बाद दोनों के बीच में भोर में करीब 2:00 बजे विवाद हुआ। पति-पत्नी के बीच का सामान्य विवाद मानकर पड़ोसियों ने नज़रअंदाज़ कर दिया।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : जंगली सुअर के लिए फैलाए बिजली तार की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत

सुबह उनके मकान में ताला लगा था और चाबी वहीं रखी हुई थी। आशंकित होने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो श्वेता कौशिक मृत हालात में बिस्तर पर पड़ी है और सिर में चोट लगी है। घटना की सूचना दोपहर लगभग 1 बजे थानाप्रभारी को प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना तस्दीक कर घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल को दी गई। पूछताछ पर श्वेता कौशिक के पति मुकेश साहू द्वारा हत्या किया जाना पता चला।

जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को तत्काल धरपकड कर गिरफतार करने के निर्देश प्राप्त हुए, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा द्वारा तत्काल एक विशेष टीम तैयार कर आरोपी की लास्ट लोकेशन नागपुर के लिये टीम तैयार कर रवाना किया गया। आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर विशेष टीम द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस से पकड़ा गया। आरोपी मुकेश साहू से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए, पत्नि पर चरित्र शंका करना पर दिनांक 26.03.2024 के भोर में विवाद होने पर मृतिका श्वेता कौशिक पर गुस्से में आकर टंगिया से मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   एसपी अभिषेक पल्लव का दिखा पुराना रूप, देर रात घूमने वाले और शराबियों की लगाई क्लास


आरोपी को पकड़ने में उपनिरीक्षक कृष्णा साहू, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक राकेश यादव, आरक्षक विकास यादव एवं आरक्षक रविशंकर यादव का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रिटायर्ड रेल्वे कर्मचारी की जमीन को किसी और का बताकर बिक्री कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बलौदाबाजार कांड: 185 आरोपी, 90 से ज्यादा गवाह, मड़वा सम्मेलन में रचा गया था प्लान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ जनताना सरकार के नाम पर लगे बैनर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending