Connect with us

छत्तीसगढ़

एसपी अभिषेक पल्लव का दिखा पुराना रूप, देर रात घूमने वाले और शराबियों की लगाई क्लास

Published

on

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर लगातार छत्तीसगढ़ में पुलिस कार्रवाई करती रहती है। पुलिस के इसी अभियान के तहत कबीरधाम जिले में एक बार फिर सार्वजनिक जगहों पर बैठकर शराब पीने वाले, नशे में गाड़ी चलाने वाले और देर रात तक शहर में घूमने वालों के ऊपर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुक्रवार को कबीरधाम पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंडरिया, कवर्धा, पांडातराई समेत कई थाना की पुलिस ने आउटर एरिया में आवारा लोगों की क्लास लगाई है। पुलिस ने ऐसे लोगों से इस तरह की गलतियों पर सार्वजनिक उठक बैठक कराकर छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के सूदूर अंचलों में यातायात व माल ढुलाई को मिलेगा बल

कबीरधाम जिले के एसपी अभिभेक पल्लव के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए शराबियों के ठिकाने में कार्रवाई की है। सार्वजनिक जगहों पर बैठकर शराब पीने वाले और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की क्लास लागते हुए उन्हें उठक बैठक कराई है। वहीं पुलिस ने शराब पीने वालों से कचरे की साफ सफाई कराई है। शहर के आउटर में देर रात तक घूमने वालों की खुद सड़क पर उतर कर एसपी अभिषेक पल्लव क्लास लगाई है।

एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि शहर में किसी भी तरह से कानून तोड़ने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सुनसान जगह पर नवयुवक-युवती और प्रेमी जोडे़ बैठे रहते हैं, जो कि बिल्कुल सही नहीं है। कभी भी शहर में अपराध हमेशा सुनसान इलाकों पर ही होता है। अक्सल इलाकों पर अपराधिक घटनाएं नशे में ही होती हैं, अपराधिक तत्व अकसर इन जगहों पर घूमते रहते हैं। पल्लव ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने इन जगहों पर दबिश दी है। फिलहाल इन जगहों पर लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोल माइंस में काम कर रहे दो मजदूर हुए घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री एम वेंकटेशन ने ली अधिकारियों की बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री एम वेंकटेशन ने ली अधिकारियों की बैठक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending