Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाला 01 आरोपी तखतपुर के गिरफत में!

Published

on

अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

➤ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निर्देश पर तखतपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान प्रहार चलाकर की जा रही कार्यवाही !

➤ थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाला 01 आरोपी तखतपुर के गिरफत में!

➤ आरोपी के कब्जे से 02 नीले रंग के 100-100 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ट्रम में भरी हुई करीबन 75-75 लीटर हाथ भठी का बना हुआ महुआ शराब कुल 150 लीटर महुआ शराब किमती 15000 रूपये एवं शराब बनाने का उपकण जप्त।

गिरफ्तार आरोपी

➤ भगवान दास जांगडे पिता लुडू दास उम्र 40 वर्ष निवासी सोनबंधा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। एवं लोगो को अवैध कारोबार करने वालो की सूचना पुलिस को देने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बतया गया था।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में हो रही शराब की होम डिलीवरी पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कही दी ये बड़ी बात..

आज दिनाँक 31.03.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सोनबंधा का भगवान दास जांगडे अपने घर के बाडी में में शराब बिकी हेतु रखा है जिसकी सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) को देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम सोनबंधा पहुंचकर मुखबीर के बताये हुए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये, और उक्त व्यक्ति के कब्जे से 02 नीले रंग के 100-100 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ट्रम में भरी हुई करीबन 75-75 लीटर हाथ भठी का बना हुआ महुआ शराब कुल 150 लीटर महुआ शराब किमती 15000 रूपये को बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 2 और जिलों में बढ़ा लॉकडाउन, अब तक इन 12 जिलों में बढ़ चूका लॉकडाउन

आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जाता है।
कार्यवाही में उनि पिल्लु राम मंडावी, उप निरीक्षक इन्र् नाथ नायक आरक्षक – आशीष वस्त्रकार, आकाश निषाद, प्रकाश ठाकुर , राजेश डाहिरे, मोहन कोर्राम सुनील सूर्यवंशी, राकेश भारद्वाज, संदीप कश्यप, नागेन्द्र कश्यप, विभा सिंह, का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   14 जिलों में की जाएगी कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : गलत खबर छापने के आरोप में दो पत्रकार गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नशे के विरुद्ध कार्रवाई जारी, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending