Connect with us

छत्तीसगढ़

नेशनल रेफरी सेमिनार में बिल्हा क्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा कायम हुआ ।

Published

on

खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन राष्ट्रीय संस्था बिलासपुर के महासचिव श्री गणेश सागर के द्वारा बताया गया कि,
छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ियों और प्रशिक्षको को उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित किए जाने की कार्य योजना को फलीभूत किए जाने के उद्देश्य से, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक रवि थापा एवं रूबी थापा को बिलासपुर शहर में आमंत्रित कर दिनांक 30 एवं 31 मार्च 2024 को विशेष रूप से ताइक्वांडो एडवांस ट्रेनिंग एवं हायर पुमसे ट्रेनिंग, तथा नेशनल रेफरी सेमिनार का आयोजन प्रार्थना सभा भवन जल संसाधन विभाग नेहरू चौक बिलासपुर में किया गया था ।

इस आयोजन मे मुख्य अतिथि पूर्व संभागायुक्त एस.एल. रात्रे, पुलिस उप निरीक्षक श्री संजीव ठाकुर, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन पायल लाठ, आशीर्वाद फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा स्वर्णा गौराहा , अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर कु.लीला पटेल,(अधिवक्ता उच्च न्यायालय),


अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन (सामाजिक प्रकल्प उपक्रम) की प्रदेश अध्यक्षा डॉली पटेल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की पैनल लॉयर श्रीमती लता नायक, स्पोर्ट्स एक्टिविस्ट टिंकू बग्गा, श्रीमती सरोज गुप्ता (सामाजिक कार्यकर्ता तिफरा बिलासपुर), के हाथों भारत के 22 राज्यों के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ताइक्वांडो खेल रत्न सम्मान से अलंकृत होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भारत के विभिन्न प्रांतो से आए हुए 152 से अधिक ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेल्ट परीक्षा भी उत्तीर्ण की। नेपाल से आये मास्टर रबि थापा, एवं श्रीमती रूबी थापा के द्वारा ताइक्वांडो पूम-से, स्पीड कीपिंग, और रेफरशिप संतुलित एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।

बॉक्सिंग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने वाली छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन की प्रशिक्षिका कु. लीलावती पटेल को, उनके बेहतरीन खेल कौशल्य के लिए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खेल एक्टिविस्ट टिंकू बग्गा के द्वारा विशेष गिफ्ट हैंपर और खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व संभाग आयुक्त श्री एस.एल. रात्रे के द्वारा

यह भी पढ़ें   बालोद : खाद्य विभाग द्वारा की गई किराना स्टोर्स संचालकों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई


छत्तीसगढ़ राज्य सहित भारत के लगभग 23 राज्य के ताइक्वांडो खिलाड़ियो, को संबोधित करते हुए बालिकाओं को आत्मरक्षा की प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर जोर दिया, तथा स्वस्थ खेल भावना के अनुरूप बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की हौसला अफजाई भी की गई । इस आयोजन में पुलिस उप निरीक्षक संजीव ठाकुर जी का विशेष योगदान रहा , संजीव ठाकुर के द्वारा इस अवसर पर महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नवीन परियोजना के तहत कार्य योजना का खाता तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया। इस आयोजन की सबसे विशेषता इस बात की रही कि आयोजन पत्र का आमंत्रण कार्ड छत्तीसगढ़ी भाषा के मानक अलंकारों के अनुरूप छापा गया था, एवं भारत के विभिन्न राज्यों के सभी ताइक्वांडो प्रशिक्षकों को परंपरागत रूप से पगड़ी पहनाकर, उनका सम्मान किया गया ।

इस हायर ताइक्वांडो स्पोर्ट्स तकनीकी ट्रेनिंग का लाभ प्राप्त करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल्य का प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम ऊंचा करेंगे । इस अवसर पर सभी प्रतिभावान राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं आत्मरक्षा खेल के प्रशिक्षकों के कार्यों को रेखांकित किए जाने के लिए श्री गणेश सागर के संपादन में मार्शल आर्ट मैगजीन का विमोचन श्री संजीव ठाकुर उप निरीक्षक के द्वारा किया गया ।

छत्तीसगढ़ राज्य में दूसरी बार आयोजित किए गए इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है । आयोजन के अध्यक्ष मास्टर गणेश सागर कुकीवान ब्लैक बेल्ट के द्वारा बताया गया कि, हमारी संस्था द्वारा पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो स्पर्धा आयोजित किए जाने की कार्य योजना को आधिकारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है जिसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ राज्य करेगा , तथा यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में आयोजित की जाएगी पूरे देश 22 राज्य के कोच को खेलों ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फैडरेशन का एफिलिएशन पत्र दिया गया यादव दीपक (गुजरात), ओ.पी. विश्वकर्मा (राजस्थान ) मुन्नू पटेल जी (ओडिशा) सावित्री श्रीवास (मध्य प्रदेश) इंदर कुमार (पंजाब) हरेंद्र पाल सिंह (हरियाणा) अवधूत चिलवंत (महाराष्ट्र) डाक्टर विकास जैन ( दिल्ली) अल्ताफ खान (वेस्ट जोन उत्तर प्रदेश) संजीव कुमार साहू (नॉर्थ जोन उत्तर प्रदेश) रवि शंकर (झारखंड)

यह भी पढ़ें   मुश्किल में फंसे बघेल को मिला: 'धुर विरोधी' टीएस सिंह देव का साथ,


अंजली (कर्नाटका ) खुशबू कुशवाहा (चंडीगढ़ ) शयद सुजत (जम्मू कश्मीर) दुर्गेश कुमार मांझी (छत्तीसगढ) गोबिंदो देब ( असम) मृणाल (मणिपुर )


रागिनी तिवारी (वेस्ट बंगाल) (हैदराबाद) कृष्णा (बिहार) दिप्ती कुशवाहा (सिलोंग ) इन सभी राज्यों की कोचों को एफिलिएशंन पत्र जारी किया गया इंडिया बॉडी मीटिंग भी हुई जिसमे इंडिया बॉडी की प्रेजिडेंट मास्टर रवि थापा जी वेस्ट बंगाल को बनाया गया वर्किंग प्रेजिडेंट मास्टर राजकुमार यादव जी मध्य प्रदेश को बनाया गया वाइस प्रेसिडेंट यादव दीपक गुजरात, रवि शंकर झारखंड, ओ. पी. राजस्थान, संजीव कुमार साहू उत्तर प्रदेश, हरेंद्र पाल सिंह हरियाणा, सेक्रेटरी जनरल मास्टर गणेश सागर छत्तीसगढ़ को बनाए दुर्गेश कुमार मांझी कोषाध्यक्ष , लीगल एडवाइजर एडवोकेट मनोज जायसवाल, एडवोकेट रमाकांत मिश्रा, नेशनल बॉडी के मेंबर सावित्री श्रीवास मध्य प्रदेश, निधि दास वेस्ट बंगाल, वासु देव छत्तीसगढ़, एस एल रातरे पूर्व कमिश्नर, मदेश्वर कुमार रवि, अमन कुशवाहा उत्तर प्रदेश, प्रगति तिवारी, मोनिका चक्रधारी छत्तीसगढ़, रूपेश दास वैष्णव छत्तीसगढ़,को बनाया गया


खेलों ताई क्वांडो युथ स्पोर्ट्स फैडरेशन के तरफ सभी पदाधिकारियों को से हार्दिक शुभ कामनाएं दी ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG News: भाजपा आज निकालेगी तिरंगा यात्रा, शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG News: भाजपा आज निकालेगी तिरंगा यात्रा, शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 05 September 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending