Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध रुप से कबाड व्यवसाय करने वालो पर चकरभाठा पुलिस ने की कार्यवाही

Published

on

बिलासपुर पुलिस द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया, सिरगिट्टी एवं चकरभाटा के अवैध  कबाड़ियों के ख़िलाफ़ की गई कड़ी कार्यवाही - Media24 News

थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ✴️
दिनाँक . 02.04.2024

🔶 अवैध रुप से कबाड व्यवसाय करने वालो पर चकरभाठा पुलिस ने की कार्यवाही
🔶 ट्रक व पीकप मे भरा लोहे का कबाड कुल जुमला 18 लाख जिसमे ट्रक कीमत करीबन 10 लाख पीकप 5 लाख एवं जप्त कबाड की कीमती 3 लाख जप्त किया गया

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह भा.पु.से. के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार के मार्गदर्शन अवैध कबाड व्यापार पर कार्यवाही हेतु निर्दश दिया गया था परिपालन मे आज दिनांक जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि परसदा बबलू उर्फ जसमुद्दीन खान की कबाडी दुकान मे ट्रक एवं पीकप मे लोड हो रहा है कि सूचना पर मौके पर जाकर ट्रक एवमं पीकप तथा कबाड दुकान को चेक करने पर भारी मात्रा मे ट्रक का बाडी ,

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आयोजन 17 जुलाई से ग्राम पंचायत स्तर पर

लोहे का एंगल एवं अन्य सामान मिला जिसके संबध मे ट्रक चालक गोलू यादव एवं पिंटू बांधे से पुछताछ करने पर उक्त कबाड को जसमुद्दीन एवं सुरेन्द्र कोसले का होना बताया उक्त दोनो मालिको को मौके पर तलब कर ट्रक एवं पीकप मे लोड कबाड का दस्तावेज मांग करने पर नही होना बताने पर मामला चोरी का अंदेशा माल होने से मौके पर ट्रक एवं पीकप मय कबाड जिसमे ट्रक कीमत करीबन 10 लाख पीकप 5 लाख एवं जप्त कबाड की कीमती 3 लाख जुमला 18 लाख रुपये को धारा 41(1-4) जा.फौ/379 भादवि मे जप्त कर कबाड मालिको के विरुद्ध 1. जसमुद्दीन खान पिता कुतुबुद्दीन खान उम्र 45 साल निवासी भारती नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर 2. सुरेन्द्र कोसले पिता चंन्द्र प्रकाश कोसले उम्र 28 साल निवासी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर कार्यवाही किया गया

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अंतर्राज्यीय ठग का भंडाफोड़, बिजली बिल भुगतान के नाम पर ऐंठे 1 लाख 48 हज़ार रुपए, पुलिस ने झारखंड से दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   डॉक्टर ललित माखीजा को मिला छत्तीसगढ़ में सबसे ज़्यादा मोतियाबिंद ऑपरेशन करने का अवार्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अंतर्राज्यीय ठग का भंडाफोड़, बिजली बिल भुगतान के नाम पर ऐंठे 1 लाख 48 हज़ार रुपए, पुलिस ने झारखंड से दबोचा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending