Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी पुलिस की अवैध कबाड पर की गयी कार्यवाही

Published

on

CG News: पुलिस का अवैध कबाड़ी के कारोबारियों पर प्रहार..5 लाख का कबाड़  जप्त...इंडस्ट्रियल एरिया अवैध कबाड़ियों के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई ...

थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
इस्त.क्र. 03/2024, धारा – 379 भादवि /41(1-4) सीआरपीसी
’’ सिरगिट्टी पुलिस की अवैध कबाड पर की गयी कार्यवाही।
’’ आरोपी अवैध कबाड के साथ पकडा गया।
’’ आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिये कबाड सामान वाहन मे रखा हुआ था।
’’ लोहे का कबाड सामान कुल वजनी 15 क्विंटल किया गया बरामद।
’’ लोहे के कबाड सामान जुमला कीमती 535000 रू. की जप्ती।
’’ वाहन माजदा व पिकप कीमती 1000000 रू. किया गया जप्त।
’’ नाम आरोपी – आरिफ रहमान मलिक पिता अजीजुर रहमान मलिक उम्र 33 वर्ष निवासी तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘आॅपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध कबाड पर अंकुश लगाने हेतु के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 02.04.2024 को मुखबीर सूचना पर आरिफ रहमान मलिक पिता अजीजुर रहमान मलिक उम्र 33 वर्ष निवासी तालापारा बिलासपुर को तिफरा इण्डस्ट्रियल एरिया रेल्वे पटरी के पास से पिकप वाहन क्रमांक सीजी10 बीई 5033 तथा वाहन छोटा हाथी क्रमांक सीजी10सी 5580 मे रखे टीन का कबाड व अन्य सामान कुल 15 क्विंटल रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

संदेही पास रखे कबाड सामान के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर लोहे के कबाड सामान 15 क्विंटल कीमती 535000 रूपये तथा 02 वाहन कीमती 1000000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबध्द पाये जाने से आरोपी के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, सउनि उमेश उपाध्याय, प्र.आर. 675 प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक केशव मार्को व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में होगी जी-20 की बैठक, पूरे विश्व में गूंजेगा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन का समय बदला, अब इतने बजे तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ट्रेन से चोरी हुए मोबाइल को जीआरपी ने पीड़ित को लौटाया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending