Connect with us

छत्तीसगढ़

क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

नाबालिक के साथ मारपीट कर गंभीर चोंट पहुंचाने वाले आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।

घटना कारित कर आरोपी हो गया था फरार।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

प्रकरण में अन्य आरोपी हैं फरार, जिनकी शीघ्र की जायेगी गिरफ्तारी।

नाम आरोपी : रामनारायण सिंह उर्फ बौना पिता महादेव यादव उम्र 27 वर्ष निवासी खमतराई दैहानपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालक ने दिनांक 04.08.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि करीब 11.00 बजे अपने साथी ओमप्रकाश साहू के साथ घर जा रहे थे तभी अटल चौक अशोक नगर साईं मंदिर के पास मोहल्ले का बौना यादव, सुमित श्रीवास, बिल्ला एवं अन्य लोग पूर्व मंे हुये विवाद को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का, डंडा से मारपीट करने लगे, मारपीट करने से आंख, पीठ, सिर में एवं साथी ओमप्रकाश साहू के आंख, पैर, सिर में चोंट आया जिससे वह बेहोश होकर गिर गये तब वे लोग भागे हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,

यह भी पढ़ें   बिलासपुर आयुर्वेद चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज हुए स्वस्थ, आज अंतिम मरीज हुआ डिस्चार्ज, गिलोय का पौधा भेंटकर दी गई विदाई

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी की गई जो अपने सकुनत से फरार थे। आज दिनांक 12.11.2024 को सूचना मिला कि आरोपी रामायण सिंह उर्फ बौना अशोक नगर में घूम रहा है, उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किये।

जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी बौना उर्फ रामनारायण सिंह यादव को अशोक नगर में घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के नए अध्यक्ष हेमन्त वर्मा को दिलाई शपथ, आयोग के 5वें अध्यक्ष बनें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थियों हेतु बंद रहेगें, शर्तो के अधीन खुलेंगे कोचिंग संस्थाए
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: रात्रि में घर अंदर घुसकर छेडखानी कर आरोपी हुआ था फरार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending