Connect with us

छत्तीसगढ़

कंपनी अध्यक्ष के तीखे तेवर बिजली आपूर्ति की बदहाली बर्दाश्त नहीं, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Published

on

बिजली आपूर्ति की निरंतरता व बहाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- दयानंद कंपनी  अध्यक्ष के तीखे तेवर, कड़ी कार्यवाही की चेतावनी... - Dabang News Today

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों के अध्यक्ष और ऊर्जा विभाग के सचिव पी. दयानंद ने वीसी के जरिए वितरण कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुखों को कड़े निर्देश दिए।

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों के अध्यक्ष और ऊर्जा विभाग के सचिव पी. दयानंद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वितरण कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुखों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, लापरवाही के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि, मरम्मत के लिए बिजली बंद करना हो तो मीडिया के जरिए उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देना आवश्यक है।

ऊर्जा विभाग के सचिव दयानंद ने प्रदेश के कई इलाकों में होने वाले बिजली की आंख-मिचौली की खबरों को गंभीरता से लेते हुए आज विद्युत सेवा भवन, डंगरिया रायपुर में एम डी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में क्षेत्रीय ईडी और मुख्य अभियंताओं को वीसी के जरिए जोड़ा गया। सभी क्षेत्रीय प्रमुखों से उनके क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली गई। कुछ क्षेत्रों में ज्यादा शिकायतें पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की, वहीं जहां कम से कम समय में रेस्पांस और सुधार की जानकारी मिली उसकी उन्होंने तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कहर बरपाएगी ठंड

श्री दयानंद ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि, वे सभी अपने-अपने फील्ड में लगातार दौरा करें, इसके अलावा उपभोक्ताओं और फील्ड स्टाफ से नियमित संपर्क में रहें। नियमित रखरखाव की निगरानी करते रहें और ब्रेक डाउन की स्थिति में तुरंत सुधार करें। गर्मी में होने वाले डिमांड को पूरा करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि, इन दिनों लोड बढ़ना, आंधी-तूफान का आना आम बात है लेकिन उसका सहीं प्रबंधन करना हमारा कर्तव्य है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री दयानंद ने निर्देश दिए कि, दफ्तर और फील्ड में सामंजस्य का पूरा ध्यान रहे। बिजली दफ्तरों में उपभोक्ताओं की पूरी संजीदगी के साथ सुनवाई हो और उनकी समस्याओं का समाधान मिले। इस अवसर पर मुख्यालय में एम डी पारेषण और वितरण आर.के. शुक्ला, ईडी भीमसिंह, संदीप वर्मा, आर,सी अग्रवाल और सीई आनंद राव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: लूट का आरोपी गिरफ्तार, अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम

अध्यक्ष ने जनता से की अपील, बोले- समस्या होने पर संयम बरतें

सचिव दयानंद ने आम जनता से अपील की है कि, बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में पास के बिजली दफ्तर में शिकायत जरूर करें लेकिन तोड़-फोड़ न करें। बिजली का वितरण तंत्र अधिकतर खुले में हो रहा है इस कारण मौसम से प्रभावित होता है। ब्रेक डाउन की स्थिति में फाल्ट खोजने और सुधार का काम सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में ही संबव होता है। इसके लिए जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : दंतेवाड़ा में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक पारित, डॉ रमन सिंह बोले- अर्थी पर अर्थव्यवस्था...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव : भाजपा ने अपने 8 पार्षदों को छह साल के लिए पार्टी से निकाला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending