Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: लूट का आरोपी गिरफ्तार, अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम

Published

on

नाम आरोपी:- राजा ठाकुर उर्फ राजवीर उर्फ राज पिता गोविंद ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, साकिन वार्ड न 48 भरत चौक चिंगराजपारा मेनरोड थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

जप्ती:- लूट मे इस्तेमाल किये गये एक नग चाकू बटनदार ।

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मुकेश खरे, निवासी-सूर्यवंशी मोहल्ला, सेमरताल का दिनांक-18/05/2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना 18/05/2022 को रात्रि करीबन 03ः00 बजे से 03ः30 बजे के मध्य मोटर सायकल में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके मोटर सायकल को रोकवाकर कर इसके मोबाईल को लूटपाट कर नुकीली वस्तु से मारपीट कर चोट कारित किये है, प्रकरण मे पूर्व मे 02 आरोपी गिरफ्तार है । प्रकरण मे एक अन्य आरोपी की गिरप्तारी शेष थी ।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 13 से 20 सितम्बर तक

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए हालात से श्रीमान उ.म.नि. एवं व.पु.अ. महोदया पारुल माथुर को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया, जिस पर अ.पु.अ. शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं न.पु.अ. सरकण्डा, स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी कोनी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिह के कुशल नेतृत्व में मुखबीर से सूचना मिलने पर दबिश देकर घटना दिनांक से फरार आरोपी राजा ठाकुर उर्फ राजवीर उर्फ राज को पकड़कर पूछताछ मेमोरेण्डम कथन आधार पर जो अपने साथी विजय सिंह ठाकुर एवं राजेन्द्र कुमार साहू उर्फ युवराज उर्फ भतीजा के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया तथा लूट मे इस्तेमाल किये गये बटनदार चाकू को जप्त कर दिनांक 22.08.2022 को आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने गांधी स्टेडियम में नवनिर्मित मल्टीपरपज इण्डोर हॉल, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय सहित विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास


विशेष योगदान:-उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, सउनि फुलेश्वर सिदार, आर.899 संजय कश्यप, आर.1332 समारु लकड़ा, आर.1216 महादेव कुजुर, आर.1209 सतीश भोई, आर.504 रमेश टंडन

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh – हमारी एक छोटी सी चूक से लग जाती है कई जिंदगी दांव पर यातायात नियमों का पालन करें – सीएम साय
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देख कलाई काटने की कर रहा था कोशिश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending