Connect with us

छत्तीसगढ़

तखतपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।

Published

on

थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ०ग०

अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट।

➤ तखतपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।

➤जप्ती – 07 लीटर कच्ची हाथ भठठी का महुआ शराब कीमती 700 रूपये

गिरफ्तार आरोपी

➤प्रीतम अनंत पिता अगम दास अनंत उम्र 25 साल निवासी ग्राम सोनबंधा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने एवं अवैध शराब बिकी करने वालो पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें   BREAKING: छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप हुआ कम! आज मिले 609 नए पॉजिटिव मरीज, 1494 मरीज हुए स्वस्थ... 8 की मौत

जो दिनोंक 21/02/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सोनबंधा का प्रीतम अनंत अपने घर के बाडी मे शराब बिकी हेतु रखा है मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम सोनबधा पहुंचकर मुखबीर के बताये हुए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये, उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग के जेरिकेन मे 05 लीटर एवं एक हरा रंगे के बाटल में 02 लीटर हाथ भठी का बना हुआ महुआ शराब किमती 700 रूपये को बरामद किया गया।

आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल से किसान नेता राकेश टिकैत ने की मुलाकात

कार्यवाही में उपनिरीक्षक भरत सिंह मरकाम, आर. ओकार सिंह, सुनील सूर्यवंशी, आशीष वस्त्रकार, संदीप कश्यप, नागेंद्र, कश्यप, राजकुमार श्याम और नीलकमल राजपूत का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   BREAKING: छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप हुआ कम! आज मिले 609 नए पॉजिटिव मरीज, 1494 मरीज हुए स्वस्थ... 8 की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending