Connect with us

छत्तीसगढ़

शासकीय कार्य में बाधा डालकर पटवारी को मारपीट, गाली, गलौच, जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपियों को कूटराबोर पामगढ़ से मल्हार पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Published

on

चौकी मल्हार थाना मस्तूरी

दिनांक 12.04.2024

शासकीय कार्य में बाधा डालकर पटवारी को मारपीट, गाली, गलौच, जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपियों को कूटराबोर पामगढ़ से मल्हार पुलिस ने किया गिरफ़्तार

मामलो में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार दिया जा रहा निर्देश

नाम आरोपी:-

1 शिव कुमार उर्फ शिवा सोनी पिता स्व. बिसाहू सोनी उम्र 34 साल निवासी बिनैका चौकी मल्हार थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2 अतीबल डहरिया पिता राधेलाल डहरिया उम्र 32 साल निवासी बिनैका चौकी मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ. ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी राजकमल चंद्राकर पटवारी बिनैका ने दिनांक-22/02/2024 को चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.02.2024 को तहसीलदार मस्तूरी के लिखित आदेशानुसार ग्राम बिनैका मौका जांच, नक्शा सुधार हेतु गया था आरोपियों के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मां बहन की गंदी गाली गलोच, मारपीट धक्का मुक्की तथा जान से मारने की धमकी देने पर प्रार्थी पटवारी की लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 102/2024 धारा 186, 332, 353, 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था आरोपीगण घटना के बाद से फरार चल रहे थे

यह भी पढ़ें   ACCU और तारबाहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 जुआरी गिरफ्तार, 3,45,000 रुपये नकद बरामद

जिसे आज दिनांक 12.4.2024 को पामगढ़ कूटरबोर जिला जांजगीर चांपा में पकड़कर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, दोनो आरोपियो शिवा सोनी और अतिबल डहरिया के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏺️ उपरोक्त कार्यवाह में चौकी प्रभारी मल्हार विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक प्रेम प्रकाश कुर्रे, आरक्षक श्याम लाल सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मोबाईल से बात कर हुई दोस्ती, फिर घुमाने के बहाने लगातार करना लगा शारीरिक शोषण... आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कंपनी अध्यक्ष के तीखे तेवर बिजली आपूर्ति की बदहाली बर्दाश्त नहीं, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: घर में घुसकर चोरी करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending