Connect with us

छत्तीसगढ़

युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित पाल ने सौंपा ज्ञापन

Published

on

एनसीईआरटी की पुस्तकें प्राईवेट स्कूल में लागू करने की मांग को लेकर आज युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित पाल ने अपने साथियों के साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्राइवेट स्कूलों प्रबंध के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि बिलासपुर जिले से प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू नहीं किया जा रही है। जबकि केंद्र सरकार के द्वारा आदेश में कहा गया है कि प्राइवेट स्कूलों मे एनसीईआरटी पाठ्यक्रम एनसीईआरटी के पुस्तक लागू होना चाहिए। प्राइवेट स्कूलों में पुस्तकों की कीमत 9000 से 10000 तक है

जबकि ncert की पुस्तकें की प्रति कीमत ₹65 से ₹70 के बीच है सरकार का उपदेश सामान्य एवं गरीब परिवार पुस्तक के को खरीद सके लेकिन बुक डिपो मनमानी के चलते भारी परेशानियों को सामना अभिभावको करना पड़ रहा है प्रतेक वर्ष 40 से 50% कॉपी और किताब का दाम बढ़ता जा रहा है। अभिभावको प्रतेक बच्चे कि पीछे 9000से ₹10000 का कि कॉपी पुस्तकें और स्टेशनरी सामान खरीदने पड़ती है किसी के दोस्त 3 बच्चे हैं तो 20,000 से 30,000 खर्चो रहे हैं।

यह भी पढ़ें   शिवनाथ नदी में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, मां से नाजायज सबंध पर हत्या.... पढ़ें पूरा मामला

अंकित पाल ने कहा कि शहर की चार बड़े बुक डिपो में जीएसटी का पक्का बिल भी नहीं दिया जा रहा है कच्ची पर्ची में भी जीएसटी की चोरी की जा रही है और प्राइवेट स्कूलों में किताबे सप्लाई की जा रही हैं। युवा नेता अंकित पाल ने प्राइवेट स्कूल के मनमानी रवय्ये की कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जीएसटी कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा है इस अवसर पर मुख्य रुप से हितेश साहू, सन्नी कौशिक, मुकेश वर्मा, गोकुल ध्रुव एवम् अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

भवदीय
अंकित पाल
मंडल अध्यक्ष
युवा मोर्चा सिरगिट्टी तिफरा मंडल
9755579743

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   हाथों में हाथ डाले दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या: अमिताभ बच्चन के साथ बहू ने मारी गपशप; आराध्या के स्कूल फंक्शन का Video
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शहीदों को दो मिनट मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और अमरकंटक दौरा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending