Connect with us

छत्तीसगढ़

डायल 112 की सक्रियता से घर से भटकी हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पहुँची अपने घर

Published

on

बिलासपुर: रास्ता भटक गई 70 वर्षीय महिला को डायल 112 ने घर पहुंचाया - Dial  112 took the 70 year old woman home on her way

➡️ रास्ता भटक कर पहुंची फदहाखार सिरगिट्टी , डायल 112 टीम ने सुरक्षित पहुँचाया जूना बिलासपुर में उसके परिजनों के पास

➡️ घटना दिनांक समय – 12/4/2024 के शाम 20:20 बजे

➡️ घटनास्थल – ग्राम फदहाखार सिरगिट्टी बिलासपुर

➡️ घटना का संक्षिप्त विवरण – एक बुजुर्ग महिला के रास्ता भटक ग्राम फदहाखार पहुंच जाने की सूचना तोरवा 112 टीम को प्राप्त हुई, स्थिति को गंभीरता से लेते हुए टीम 17 मिनट के अंदर घटनास्थल पहुंच कर अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 80 वर्षीय महिला जो दोपहर 3 बजे से घर का रास्ता भटक जाने से काफी परेशान थी जिसे 112 वाहन में बैठाया एवं पूछताछ किया, महिला अपना पता बताने में असमर्थ थी

यह भी पढ़ें   रायपुर : निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, पांचवे माले से गिरने से मजदूर की मौत...

जिसे आसपास लोगों से पता तलाश किया गया , बड़ी मशक्कत बाद महिला का घर का पता मिला। जिसे उनके घर जूना बिलासपुर में पुत्र को सकुशल सुपुर्द किया गया। जिसपर कॉलर एवं उनके घर वालों ने बिलासपुर पुलिस एवं तोरवा 112 के आरक्षक 455 अजय कुजूर एवं चालक जयेश कश्यप का धन्यवाद किया ।
पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा डायल 112 स्टाफ के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की गई ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में कार में सवार पिता और बेटी की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी करने जा रहे बड़ा आंदोलन!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोनी पुलिस द्वारा जुआ पर कार्यवाही जारी, 15 जुआरी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending