छत्तीसगढ़
ग्राम सेलर थाना सीपत के स्कूल में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

⏩ स्कूल का ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम।
⏩ आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई दो नग लैपटाप, दो नग बैटरी, एक नग गैस सिलेंडर एवं बर्तन का आदि सामान बरामद।
⏩ घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 को जप्त किया गया ।
⏩चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्यवाही
प्रार्थी द्वारा दिनांक 02.04.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27-28.03.2024 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सेलर हाई स्कूल का ताला तोड़कर दो नग लैपटाप, 01 नग गैस सिलेंडर, 01 नग चुल्हा बड़ा, डबल बैरल वाला 04 नग कूकर एवं खाना बनाने वाला स्टील का बर्तन को चोरी कर ले गया है। उक्त घटना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। निर्देश पर अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम सेलर में लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी कैमरा का फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पुछताछ किया गया, घटना से जुड़े हुए तथ्यों को आपस में जोड़कर आरोपी के संबंध में पतासाजी किया गया, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी द्वारा चोरी का सामान एक दुकान में बेचा गया है, जिस पर आरोपीगणों को पकड़कर बारिकी से पुछताछ किये जाने पर आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयोग की गई वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 में सामान को ले जाना बताये और जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से चोरी की गई मशरूका बरामद किया जाकर आरोपीगण को दिनांक 12.04.2024 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण का आज दिनांक 13.04.2024 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया जावेगा।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार तथा थाना प्रभारी सीपत की सराहना की गई ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, प्र.आर. उमाशंकर राठौर, आरक्षक- सुरजीत सिह जायसी, धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते की विशेष भुमिका रही।
आरोपी
- शंकु उर्फ महावीर सिंह, पिता दीपक सिंह, उम्र 24 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
- राजेश्वर साहू उर्फ छोटा साहू, पिता जनकराम साहू, उम्र 18 साल 03 माह, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
- अजय यादव उर्फ रवि यादव, पिता महेश यादव उम्र 27 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
- दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव साहू उम्र 54 साल निवासी महेश पसंग भंण्डार खपरगंज बिलासपुर
- विधि से संघर्षरत बालक
संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
⏩ ग्राम सेलर थाना सीपत के स्कूल में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।
⏩ स्कूल का ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम।
⏩ आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई दो नग लैपटाप, दो नग बैटरी, एक नग गैस सिलेंडर एवं बर्तन का आदि सामान बरामद।
⏩ घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 को जप्त किया गया ।
⏩ चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्यवाही
प्रार्थी द्वारा दिनांक 02.04.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27-28.03.2024 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सेलर हाई स्कूल का ताला तोड़कर दो नग लैपटाप, 01 नग गैस सिलेंडर, 01 नग चुल्हा बड़ा, डबल बैरल वाला 04 नग कूकर एवं खाना बनाने वाला स्टील का बर्तन को चोरी कर ले गया है। उक्त घटना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
निर्देश पर अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम सेलर में लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी कैमरा का फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पुछताछ किया गया, घटना से जुड़े हुए तथ्यों को आपस में जोड़कर आरोपी के संबंध में पतासाजी किया गया, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी द्वारा चोरी का सामान एक दुकान में बेचा गया है, जिस पर आरोपीगणों को पकड़कर बारिकी से पुछताछ किये जाने पर आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयोग की गई वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 में सामान को ले जाना बताये और जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से चोरी की गई मशरूका बरामद किया जाकर आरोपीगण को दिनांक 12.04.2024 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण का आज दिनांक 13.04.2024 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया जावेगा।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार तथा थाना प्रभारी सीपत की सराहना की गई ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, प्र.आर. उमाशंकर राठौर, आरक्षक- सुरजीत सिह जायसी, धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते की विशेष भुमिका रही।
आरोपी
- शंकु उर्फ महावीर सिंह, पिता दीपक सिंह, उम्र 24 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
- राजेश्वर साहू उर्फ छोटा साहू, पिता जनकराम साहू, उम्र 18 साल 03 माह, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
- अजय यादव उर्फ रवि यादव, पिता महेश यादव उम्र 27 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
- दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव साहू उम्र 54 साल निवासी महेश पसंग भंण्डार खपरगंज बिलासपुर
- विधि से संघर्षरत बालक
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized14 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
