छत्तीसगढ़
पिता की हत्या के लिए जीआई तार का किया इस्तेमाल, तार से करंट देने से हुई मौत
करेंट देकर हत्या करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
➡️ पुत्र द्वारा की गई थी पिता की हत्या
➡️ पिता की हत्या के लिए जीआई तार का किया इस्तेमाल, तार से करंट देने से हुई मौत
➡️ आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
बिलासपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा संदिग्ध मृत्यु के मामले में शीघ्रता पूर्वक जाँच हत्या के आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किए जाने पर , पुत्र द्वारा अपने पिता की जीआई तार करेंट देने वाले आरोपी पुत्र के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
थाना कोटा में दिनांक 24.03.2024 को प्रार्थीया राधाबाई यादव पति स्व. सूरज यादव साकिन अरपा कॉलोनी रामनगर कोटा द्वारा मर्ग इंटीमेशन चाक कराई गई कि दिनांक 23.03.2024 के 20.30 बजे से 24.03.2024 के सुबह 6ः00 बजे के मध्य घटनास्थल रामनगर कोटा, मृतक के मकान में प्रार्थीया श्रीमती राधाबाई यादव के पति सूरज यादव पिता जगत राम यादव, उम्र 54 साकिन रामनगर कोटा में मृत अवस्था में अपने घर में जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे प्रार्थीया के पुत्र सागर यादव एवं उसके परिजनों के द्वारा देखने पश्चात मृतक के शव को अंतिम संस्कार करने हेतु शमशान घाट कोटा लेकर गए थे जो मृतक की दूसरी पत्नी देवकी यादव एवं बहन सावित्री यादव के द्वारा मृतक के शव को देखने पर मृत्यु में संदेह व्यक्त करने पर प्रार्थिया श्रीमती राधा यादव द्वारा मृतक के मृत्यु का सही कारण जानने के लिए मर्ग इंटीमेशन चाक कराया गया।
सूचना पर मर्ग पंचनामा जांच कार्यवाही में लिया जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर साहब द्वारा पीएम रिपोर्ट में सूरज यादव की मृत्यु बिजली करेंट लगने व हत्यात्मक प्रकृति का होने लेख करने पर प्रथम दृष्टया अपराध का होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान संदेही सागर यादव से पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा अपने पिता की जीआई तार से करंट देकर हत्या करना स्वीकार करने पर मेमोरेंडम कथन लेकर आरोपी सागर यादव पिता स्व. सूरज यादव, उम्र 26 वर्ष, साकिन अरपा कॉलोनी रामनगर कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाए जाने पर दिनांक 13.04.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाता है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ की सराहना की है।
हत्या करने वालों अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों पर पूर्णतः अंकुश लगाना है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, आर. भोप साहू, चंदन मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized18 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized7 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
