Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: कैसे पढ़ें सरकारी स्कूल के बच्चे, जब एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे 400 से अधिक स्कूल

Published

on

Bastar News : छत्तीसगढ़ के बस्तर में सरकारी स्कूलों की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां के सरकारी स्कूलों में लगातार शिक्षकों की कमी बनी हुई है. वहीं, 400 से अधिक स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चलाए जा रहे हैं.


Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 25 जून से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है. लेकिन अभी भी बस्तर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है. एक तरफ नए सत्र से बस्तर के सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं. शिक्षा विभाग के अधिकारी बेहतर परिणाम की भी बात कह रहे हैं. लेकिन, सामने आई सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है. आदिवासी इलाका होने के कारण यहां के सरकारी स्कूल पहले से ही संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं.

400 स्कूलों पर एक शिक्षक
बस्तर के 400 से ज्यादा स्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं. वहीं, 54 से ज्यादा स्कूलों में तो कोई शिक्षक ही नहीं है. एकल शिक्षक स्कूल में 5वीं तक के शिक्षा के लिए एक ही शिक्षक जिम्मेदार है. उस पर भी इन शिक्षकों की ड्यूटी गैर-शिक्षण कार्यों में लगा दी जाती है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार के दावे खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं. पिछले कई सालों से स्कूली छात्रों के रिजल्ट में कोई भी सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, नए शिक्षकों के आने से एकल शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या जरूर कम हो गई है.

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर: पंडरी बस स्टैंड में सोमवार से शुरू होगी तोड़फोड़
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने पैसेंजर ट्रेनों को बहाल करने की मांग की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर: पंडरी बस स्टैंड में सोमवार से शुरू होगी तोड़फोड़
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending