छत्तीसगढ़
आदतन बदमाशों को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जिला बिलासपुर (छ.ग.)
✴️ थाना तारबाहर
आदतन बदमाशों को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अपराधियों पर ऑपरेशन प्रहार तहत लगातार नकेल कस रही है बिलासपुर पुलिस।
जारी रहेगी अपराधों पर जीरो टालरेंस की कार्यवाही।
नाम आरोपी :-
- जय दिवाकर उर्फ छोटू पिता स्व. बबला कुमार दिवाकर उम्र 19 वर्ष पता एफसीआई चौक रोड आनंद होटल के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.)। 2. अभिषेक कुमार उर्फ डमरू पिता हंश कुमार सिंह उम्र 21 पता एफसीआई चौक रोड आनंद होटल के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- विधि से संघर्षरत बालक 01 ।
⏺️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी कन्हैया लाल यादव उम्र 52 वर्ष पता नयापारा तोरवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.05.2024 के रात्रि करीब 11.30 बजे कोचिंग डिपो डियूटी जा रहा था पुराना इंडियन आयल डिपो के पास 5-6 अज्ञात लोग हमारे आफिस के सुपर वाईजर मोहम्मद कौशर को पैसा और मोबाईल की मांग करते हुये मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर रहे थे मैं वहां पर पहुँचा तो वहां पर दो लोग खड़े थे वहां से बाकी लोग भाग गये, दो लोग मेरे पास आकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे तो मैंने भी एक को पकडा, लाईट देखकर दोनों भाग गये मारपीट करने से मोहम्मद कौशर को चोट लगा है। रिपोर्ट पर अज्ञात 5-6 आरोपियों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया गया था। विधि से संघर्षरत् 03 बालको को पूर्व में बाल संप्रेषण गृह भेजा गया था उक्त आरोपीयों को आज गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में रिमाण्ड पर पेश किया गया है। अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर नकेल कसी जा रही है कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।
⏺️उक्त कार्यवाही थाना तारबहार के
थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रआर किशोर वानी आर०संदीप, मुरली, गजानंद, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized3 days ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized4 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized7 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
-
Uncategorized5 days ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized2 days ago
BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’
