Connect with us

छत्तीसगढ़

विश्व योग दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा कराया गया योग शिविर का आयोजन

Published

on

पुलिस अधिकारी कर्मचारी के अतिरिक्त पुलिस परिवार, आम जन(महिला, पुरुष) एवं युवाओं ने हिस्सा लिया

दिनांक 21.6.2024 को विश्व योग दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड रक्षित केंद्र बिलासपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त योग शिविर में जिले भर के पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी पुलिस परिवार एवं आम जन उपस्थित होकर योग में भाग लिया एवं स्वस्थ व निरोग रहने हेतु योगाभ्यास किया गया उक्त आयोजन में लगभग 500 से 600 लोगों ने योग शिविर में योग गुरु श्री बांके बिहारी अग्रवाल जी द्वारा अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने हेतु निरंतर योग करने के संबंध में लोगों को प्रोत्साहित किया गया साथ ही योग के फायदे आम जनों तक पहुंचाने हेतु एवं निरंतर योग करने हेतु संकल्प लिया गया

यह भी पढ़ें   राज्यपाल अनुसुईया उइके ने वर्धा प्रवास के दौरान सेवाग्राम का किया भ्रमण

उक्त योग शिविर मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, डीएसपी लाइन श्रीमती मंजू लता केरकेट्टा, उप पुलिस अधीक्षक iucaw अनीता मिंज, सीएसपी उप पुलिस अधीक्षक नीमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता, निरीक्षक दामोदर मिश्रा, निरीक्षक भारती मारकाम, निरीक्षक अंजना केरकेट्टा व बिलासपुर पुलिस के पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर एएसपी अर्चना झा, श्रीमती मंजू लता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक लाइन द्वारा योग गुरु श्री बांके बिहारी अग्रवाल को श्रीफल एवं शाल भेंट कर अभिवादन ज्ञापित किया गया।


बिलासपुर पुलिस के चेतना अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियोंके अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे

यह भी पढ़ें   बाल अपराध के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: दिन-रात या हो बरसात, नहीं थम रहा अवैध मिट्टी का कारोबार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बाल अपराध के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल और उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने टिकट के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को दिया आवेदन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending