Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा ने किया पीएम मोदी का आभार, एमएसपी में वृद्धि पर जताया हर्ष

Published

on

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने धान समेत कृषि उत्पादों नए समर्थन मूल्य की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्र की भाजपानीत राजग सरकार का आभार व्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। धान के समर्थन मूल्य में भी बहुत अच्छी बढ़ोतरी की गई है और इससे देश के साथ-साथ प्रदेश के किसानों में भी हर्ष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में दिख रहा तूफान मैंडूस का असर...

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि जहाँ तक सवाल है दलहन और तिलहन के दामों का, तो तिलहन के दामों में 983 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की गई है, यह अपने आपमें एक अकल्पनीय बढ़ोतरी है और यह इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार किसानों को कैश क्राफ्ट की खेती की तरफ ले जाना चाहती है और इसका परिणाम यह होगा कि देश में दालों और तेल के आयात में कमी आएगी और विदेशी भुगतान संतुलन में भी इसका फायदा मिलेगा। बाजरा, ज्वार और रागी के दाम में जो बढ़ोतरी की गई है उससे मिलेट की खेती करने वाले किसानों में काफी उत्साह है।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : जंगली सुअर के लिए फैलाए बिजली तार की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत

संदीप शर्मा ने आगे कहा कि रागी, ज्वार और बाजरा के जो दाम है, उनमें 2014 की तुलना में लगभग 100% की बढ़ोतरी हो चुकी है। दलहन और तिलहन में 2014 की तुलना में 85 से लेकर के 100% तक की बढ़ोतरी हुई है जबकि धान की फसलों में यह बढ़ोतरी 2014 की तुलना में वर्तमान कीमत लगभग 72% की बढ़ोतरी है। इन सबको देखकर निश्चित रूप से कह सकते हैं कि मोदी सरकार किसानों के प्रति चिंतनशील है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल अनुसुईया उइके से लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समूह के महिलाओं ने की मुलाकात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : जंगली सुअर के लिए फैलाए बिजली तार की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री ने राजस्थान में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लाकार्पण और उद्घाटन किया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending