छत्तीसगढ़
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 13वां स्थापना दिवस समारोह 25 जून 2024 को आयोजित किया गया।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 13वां स्थापना दिवस 25/06/2024
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 13वां स्थापना दिवस समारोह 25 जून 2024 को आयोजित किया गया।अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ तरुण धर दीवान परीक्षा नियंत्रक एवं जनसंपर्क अधिकारी को सर्वश्रेष्ठ अधिकारी पुरस्कार प्रदान किया गया या पुरस्कार प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह पुरस्कार उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदान किया है।डॉ. दीवान का प्रशासनिक एवं एकेडमिक रिकॉर्ड भी बहुत ही शानदार है। उन्होंने एम टेक एवं पीएचडी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग,एम बी ए,विधि मे शिक्षा पूर्ण की है,पहले भी डॉ दीवान को प्रशासनिक एवं अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार, नीति आयोग एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। उसमें यंग साइंटिस्ट अवार्ड, बेस्ट इनोवेशन अवार्ड,बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड, एवं 20 से अधिक पेटेंट्स उनके नाम पर रजिस्टर्ड एवं ग्रांट भारत एवं विदेश मे,इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति अचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई एवं बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला एवं भूपेंद्र सवन्नी ,रजिस्ट्रार शैलेंद्र दुबे एवं हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति प्रो. अरुण पलटा,शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एल के पटेरिया,एवं डॉक्.सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर के दुबे एवं गुरु घसीदास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ सिंह एवं इस स्थापना दिवस के अवसर पर प्राध्यापक एवं प्रशासनिक अधिकारी,कर्मचारी सभी उपस्थित रहे।

मुख्य रूप से कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सुशांत शुक्ला जी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाए प्रदान करने के साथ कहा की ये विश्वविद्यालय भारत के महामानव श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर है। उम्मीद है की इसकी ख्याति उनके नाम के तरह ही पूरे देश-विदेश में होगी। श्री शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री से बिलासपुर में एक फायर स्टेशन सर्विस की स्थापना के साथ क्षेत्र में रोजगार की भर्ती की तैयारी कराने सेना के भूत पूर्व अधिकारीयों के द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र प्रदान करने के साथ सामाजिक कार्यो में सहायोग मांग की रखी और कहा कि हम सभी की प्रयास से विश्वविद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति करेगा ऐसी हमारी अपेक्षा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि - अटल बिहारी वाजपेयी की अमर कविता के साथ उन्हें स्मरण करते हुये कहा कि विश्वविद्यालय मात्र 13 वर्ष में इतने प्रतिमान स्थापित किया है इनका श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति और उनके स्टाॅफ का है। उम्मीद है यह विश्वविद्यालय अपने नीत नवीन प्रतिमान स्थापित करेगा। उन्होनें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियांे से आग्रह किया की युवा आज की चमक दमक छोड़कर अपने पूर्वज अपने शिक्षको के परिश्रम को आदर्श मानकर कार्य करें। इसके साथ ही उन्होने विश्वविद्यालय के प्रगति के सोपन को पूरा करने वर्तमान शासन के द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होने कहां कि दुनिया बुराई से पीड़ित नहीं होती वरन दुनिया अच्छे लोगों के चुप होने से पीड़ित होती है। युवाओं को सफलता का मंत्र दिया की शांत भाव और स्वभाव से तैयारी करने से आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। अंत में उन्होनें सभी से सच्चाई की बात रखने। विश्वविद्यालय के नीत नवीन आगे बढ़ाने की शुभकामना प्रदान की और कहा कि इस विश्वविद्यालय में आकर उन्हें अतीव खुशी की अनुभूति हो रही है। विश्वविद्यालय सदैव ही उच्च एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का केन्द्र रहा है। आशा है यह विश्वविद्यालय भी भविष्य में नये कीर्तिमानों को गढ़ेगा।कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति जी ने विश्वविद्यालय के 13वें स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी को बधाई दी और कहाॅ कि – किसी भी संस्था को अपने मूल्यों पर खरा उतरना आवश्यक है। हमने समाज के साथ सरोकार स्थापित किया, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण किया। हमने महाविद्यालयों तक अपनी बात पहुंचायी। कुलपति महोदय ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के साथ अपने भविष्य की नीतियों और अभिलाषाओं को व्यक्त करते हुये कहा की जुलाई 2024 में पूरे प्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 लागू हो रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने में विश्वविद्यालय ने महती भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। उन्होनें अपने भविष्य की नीतियों में फूड प्रोडक्ट, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पदों पर भर्ती एवं वर्तमान में पी-एच.डी. में पंजीकृत शोधार्थीयों की भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की उत्कृष्टता के लिए इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए हम सभी को एक साथ प्रयत्न व सम्मिलित प्रयास करना होगा। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
क्रमशः माननीय उप-मुख्यमंत्री के द्वारा विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी पुरस्कार- डॉ. तरूण धर दीवान, श्रेष्ठ शिक्षक - डॉ.सुमोना भट्टाचार्या एवं श्री यशवंत पटेल,, श्रेष्ठ कर्मचारी - डॉ. मनीष सक्सेना के साथ विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के विभिन्न विभागों से उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें अवार्ड प्रदान किया गया।छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।




















