Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh और Madhya Pradesh में जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार, जाने कौन होंगे नए चेहरे?

Published

on

Cabinet expansion soon in Chhattisgarh and Madhya Pradesh, know who will be the new faces?

Reshuffle in MP and CG cabinet : रायपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कैबिनेट में जल्द ही नए चेहरे नजर आ सकते हैं। दोनों राज्यों में मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। मध्यप्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट में सोमवार या मंगलवार तक नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। कुछ नामों पर तो मुहर लग चुकी है जबकि कुछ नामों पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। छत्तीसगढ़ की साय कैबिनेट में भी विस्तार की चर्चा है, जहां दो पद खाली हैं। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से ही राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलें जारी हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने रविवार को साफ कर दिया कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

मध्यप्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट का सोमवार या मंगलवार तक पहला विस्तार हो सकता है। ऐसी अटकलें हैं कि मोहन यादव कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत को मंत्री पद का तोहफा दे सकते हैं। रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने से ग्वालियर चंबल अंचल में बीजेपी को फायदा हुआ था और अंचल की सभी सीटें बीजेपी ने जीत ली थीं। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई भी मंत्री खुलकर बात नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें   CG Crime: अवैध नशीली पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख का गांजा जब्त

Reshuffle in MP and CG cabinet: रामनिवास रावत, जो कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता थे, 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया था और अपने जूनियर उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से नाराज थे। रामनिवास विजयपुर सीट से विधायक हैं और अभी तक विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है, जिसे लेकर कांग्रेस हमलावर है। मोहन कैबिनेट में कांग्रेस से बीजेपी में आए अमरवाड़ा के मौजूदा बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह और निर्मला सप्रे का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, अभी इस पर तस्वीर साफ नहीं है।

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट में भी नए चेहरों को जल्द जगह दी जा सकती है। मंत्रिमंडल में फिलहाल दो पद खाली हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से ही कैबिनेट विस्तार की चर्चा हो रही है, लेकिन यह किसी ना किसी कारण से टलता आ रहा है। माना जा रहा है कि 22 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने से पहले कैबिनेट के खाली पदों को भरा जाएगा। सीएम साय ने इसके संकेत भी दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें   सांसद सोनी की पहल मिले केंद्रीय मंत्री गडकरी से, 100 करोड़ के कामों में गति लाने कि मांग की

मुख्यमंत्री अक्सर अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते रहते हैं ताकि कामकाज में कसावट और तेजी लाई जा सके। कभी मंत्रियों के विभाग बदले जाते हैं तो कभी कुछ को बाहर भी कर दिया जाता है। नए मंत्रियों को शामिल करने में जाति का फैक्टर अहम भूमिका निभाता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कैबिनेट में सीएम साय

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: AAP नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर किया गया कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर में डेंगू का प्रकोप, 20 से अधिक नए मरीज मिले
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending