Connect with us

छत्तीसगढ़

क्रिकेट संघ बिलासपुर अंडर 23 का ट्रॉयल 10 जुलाई को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में

Published

on

राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम बिलासपुर में जल्द शुरू होगा ग्रीष्मकालीन  क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर - Summer cricket training camp will start soon at Raja  Raghuraj ...

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंडर 23 का ट्रायल लिया जाएगा जो दिनांक 12 जुलाई को रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतर्राष्ट्रीय मैदान में लिया जाएगा।

जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में 10 जुलाई को सुबह 8:00 बजे अंडर 23 का ट्रायल लिया जाएगा ।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा ट्रॉयल के बेस पर छत्तीसगढ़ की अंडर 23 टीम का चयन किया जाएगा।
इसमें वही ही
खिलाड़ियों ट्रायल दे सकते है जिनका का कट ऑफ डेट 1 सितम्बर 2001 से 31 अगस्त 2005 के बीच में रहेगा।

यह भी पढ़ें   17 August 2023 Rashifal: जानिए आज किन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ?

ट्रायल लाल ड्यूज बॉल से लिया जाएगा और खिलाड़ियों को सफेद वेषभूषा में उपस्थित होना अनिवार्य है।

ट्रॉयल से पूर्व सभी खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीयन होना अनिवार्य रुप आवश्यक है। जिसके लिए मोबाइल नंबर 7415798292 महेश मिश्रा और 9981027543 सोनल वैष्णो से संपर्क कर सकते है।

जिनका पंजीयन नही हुआ उनका ट्रायल देने नही दिया जाएगा और साथ मे सभी ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अंतिम 6 वर्षो का अंकसूची जिसमें कक्षा 8वी, 10वी, और 12वी की ओरिजनल दस्तावेज़ लाना जरूरी है और साथ में आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र , पासपोर्ट साइज़ फोटो और निर्धारित 300 रुपए शुल्क अनिवार्य है और साथ में सभी डॉक्यूमेंट के फ़ोटो कॉपी भी लाना अनिवार्य है और सभी खिलाड़ी अपने स्वयं के कीट बैग लेकर आएंगे। जिनका अंडर 19 ओवर हो गया है और डिस्ट्रिक्ट खेले है और जो सीनियर खेले हुए है वोह भी इस ट्रॉयल में सम्मिलित हो सकते है, पर सिर्फ कट ऑफ डेट को देखते हुऐ ट्रॉयल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   Raipur घरेलू कलह से परेशान पति ने पत्नी को बेहोश होते तक पीटा, खुद जहर पीकर दी जान

ट्रॉयल के पश्चात 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और 15 खिलाड़ी के सुची के साथ छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ट्रायल के लिए 12 जुलाई को रायपुर भेजा जाएगा।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   BJP MLA रश्मि वर्मा की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, जानिए क्या है सच?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   साक्षरता सप्ताह के तहत जिले में हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   BREAKING NEWS : हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और विधानसभा रोड की दुर्दशा पर जताई चिंता, NHAI और PWD से मांगा जवाब
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending