Connect with us

छत्तीसगढ़

क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️ पारिवारिक विवाद पर अपने भाई के साथ मारपीट कर चाकू से किया वार।

♦️ बीएनएस की धारा 109 जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर अपराध किया गया दर्ज।

♦️ घटना कारित कर आरोपी हो गया था फरार।

♦️ आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही है अग्रिम कार्यवाही ।

नाम आरोपी
दीपक सूर्यवंशी पिता रामावतार सूर्यवंशी उम्र 34 वर्ष निवासी माताचौरा खमतराई थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

विवरण –
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेंद्र सूर्यवंशी पिता रामावतार सूर्यवंशी उम्र 39 वर्ष निवासी खमतराई ने दिनांक 01/08/2024 को रिर्पोट दर्ज कराया कि वे लोग तीन भाई हैं। दिनांक 1/8/2024 को सुबह करीब 08.00 बजे वह गुटखा खाकर वापस घर आया तो देखा कि उसका भाई धर्मेंद्र के हाथ, सिर, घुटना, कान के पास से खून निकल रहा था। जिसे पूछने पर बताया कि छोटा भाई दीपक ने जीजा जी को फोन लगाने के लिए बोला तो मोबाइल में बैलेंस नही है कहने पर गुस्सा होकर विवाद करते हुए जान से खतम कर दुंगा कहकर सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या करने की नियत से मारपीट करने लगा। जिससे घर में घुसकर दरवाजा बंद कर अपना जान बचाया हूं। मारपीट कर दीपक भाग गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : भाजपा ने जोन कार्यालयों का किया घेराव

प्रार्थी के उक्त रिर्पोट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया जाकर घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर आरोपी दीपक सूर्यवंशी को छटघाट रोड में घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नया बजट, नए छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाला: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   होटल में हो रहा था अवैध शराब बिक्री, पुलिस ने मारा रेड...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : एक युवक समेत दो नाबालिक लड़कियों ने मोबाइल लूट की घटना को दिया अंजाम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending