छत्तीसगढ़
करोड़ो के धोखाधड़ी करने वाला आरोपी सिविल लाईन पुलिस की गिरफ्त में
आरोपी द्वारा अपने पिता के साथ मिलकर प्रार्थी का फर्जी हस्ताक्षर कर सीसी लिमीट को बढ़ाकर, ओव्हर ड्राफ्ट आवेदन तैयार कर 03 करोड़ रूपये का धोखाधड़ी किया गया था।
आरोपी को झारसुगुडा उडीसा से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
प्रकरण के एक आरोपी रमेश कुमार बजाज घटना दिनॉक से फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।
विवेचना के दौरान मामले में अन्य व्यक्तियों के नाम आरोपियों के रूप में उजागर हो सकता है।
नाम गिरफ्तार आरोपी – नवीन बजाज पिता रमेश कुमार बजाज उम्र 29 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी, बलराम टाकिज रोड थाना सि.ला. बिलासपुर छग हा.मु. माम किचन, बाधेमुण्डा, झारसुगुडा उडीसा
नाम फरार आरोपी – रमेश कुमार बजाज पिता स्व. श्री दौलतराम बजाज उम्र 56 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी, बलराम टाकिज रोड थाना सि.ला. बिलासपुर छ. ग. हा.मु. माम किचन, बाधेमुण्डा, झारसुगुडा उडीसा
मामले का विवरण – इस प्रकार है कि दिनॉक 04-07-2024 को प्रार्थी परसराम बजाज पिता स्व. श्री दौलतराम बजाज उम्र 52 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी, महादेव मेडिकल के पास, बलराम टाकिज रोड थाना सिविल लाईन बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं अपने भाई रमेश कुमार बजाज के साथ मिलकर दो फर्म खोले थे और दोनों फर्म साथ साथ देखरेख करते थे कि दिनॉक 27-02-2022 से 31-05-2023 तक रमेश कुमार बजाज तथा नवीन बजाज दोनों मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर सीसी लिमीट को बढ़ाकर, ओव्हर ड्राफ्ट आवेदन तैयार कर फर्म में 03 करोड़ रूपये अलग अलग तरीके से धोखाधडी कर प्राप्त किया है कि प्रार्थी के लिखित रिपार्ट पर से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 595/24 धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजनेश सिंह को अवगत कराया जाकर उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम का गठन किया गया। पतासाजी के दौरान आरोपी नवीन बजाज को अपने वर्तमान निवास माम किचन, बाधेमुण्डा, झारसुगुडा उडीसा में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर उनकी गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर झारसुगुडा उडीसा भेजा गया। सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को उनके निवास झारसुगुडा उडीसा से घेराबंदी कर पकड़कर विधिवत बिलासपुर लाया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी रमेश कुमार बजाज के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी नवीन कुमार बजाज के द्वारा परसराम बजाज फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करना एवं मामले में जप्त दस्तावेजों के आधार पर धारा 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की धारा जोड़ी गई है एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उप निरीक्षक इन्द्रनाथ नायक, प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत की सराहनिय भूमिका रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized12 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
