Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: संरक्षा के सजग प्रहरी को महाप्रबंधक, सुश्री नीनु इटियेरा ने सम्मानित किया

Published

on

रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 02 अगस्त’2024 को रायपुर मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के 02 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा के द्वारा सम्मानित किया गया ।

रायपुर रेल मण्डल के ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-II/ तिल्दा श्री आदित्य कुमार दास ने दिनांक 27 जून ’ 2024 को समपार संख्या 395 (कि.मी.-786/31-33) में गेटकीपर की ड्यूटी के दौरान अप लाईन में जा रही एक लॉन्ग हौल ट्रेन में हॉट एक्सल की घटना को देखा और एक संभावित दुर्घटना का कारण भी बन सकता था ।

यह भी पढ़ें   5 किलो गांजा परिवहन करने वाले 2 आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने पकड़ा

उन्होने त्वरित कार्यवाई करते हुए इसकी सूचना वहाँ कार्यरत स्टेशन मास्टर / तिल्दा को दी गयी और गाड़ी को तिल्दा स्टेशन पर कंट्रोल कर के आवश्यक सुधार कार्य करने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से रवाना किया गया । श्री आदित्य कुमार दास, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-II की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

इसी प्रकार श्री दीनबंधु, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV/बालोद ने दिनांक 21जून, 2024 को समपार संख्या डी डी-39 (कि.मी.-910/7-8) में गेटकीपर की ड्यूटी के दौरान लाटाबोर से गुंडरदेही जा रही एक ट्रेन क्रमांक DBC-.243 में हॉट एक्सल की घटना को देखा, जो कि एक संभावित दुर्घटना का कारण बन सकता था, उन्होने त्वरित कार्यवाई करते हुए इसकी सूचना वहाँ कार्यरत स्टेशन मास्टर / लाटाबोर को देकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बचाया । दीनबंधु, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV/बालोद की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

यह भी पढ़ें   जुंआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश समेत 11 हजार से अधिक नगदी बरामद

संरक्षा कोटि के कर्मचारी को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, अन्य विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG News: आज भूपेश कैबिनेट ले सकती है, स्कूल-कॉलेज खोले जाने पर अहम फैसला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गृह ग्राम में होगा विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी अंतिम संस्कार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मौसम विभाग ने दी चेतावनी, प्रदेश के इन इलाकों में होगी तेज बारिश…
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending