Connect with us

छत्तीसगढ़

5 किलो गांजा परिवहन करने वाले 2 आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने पकड़ा

Published

on

बिलासपुर| जिले मे चल रहे निजात अभियान के दौरान चकरभाठा थाना को दिनांक 12.08.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम अमसेना से चकरभाठा की ओर दो व्यक्ति नीले रंग के मोटर सायकल मे अवैध रुप से गांजा बिक्री करने हेत लेकर आ रहे है कि सूचना मिलने पर तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना प्रभारी अभय सिंह बैस द्वारा टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये ग्राम छतौना मां कावेरी पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पहुचकर घेराबंदी किया गया जो एक नीले रंग के मोटर सायकल मे 02 व्यक्ति आते मिले जिन्हे रोककर पुछताछ करने व तलाशी लेने पर विरेन्द्र यादव के कब्जे से एक मटमैला रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर तीन अलग अलग पॉलीथीन के पैकेट मे भरा हुआ मादक पदार्थ 5 किलो 500 ग्राम गांजा मिला तथा उक्त मोटर सायकल के चालक अशोक पाली के कब्जे से एक लाल रंग के पॉलिथीन मे नमूना हेतु रखा 50 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा लिवो क्रमांक सीजी 28 एम 5470 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 398/2023 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अभय सिंह बैस , उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर, प्रधान आर प्रभाकर सिंह, आतिश पारीक,आरक्षक सतीश यादव, मिथलेश साहू, हरीश यादव विनोद कुमार सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा|
यह भी पढ़ें   20 डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा : स्वास्थ्य मंत्री बोले- NPA लेने वाले नहीं कर सकते निजी प्रैक्टिस, निकालेंगे बीच का रास्ता

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   NH Walkathon 2021 : वर्ल्ड हार्टडे के अवसर वॉकथॉन सीजन-10 का आगाज, मंत्री टीएस सिंहदेव हुए शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश ने स्व. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर किया नमन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बीजापुर : राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ सायकल रेस स्पर्धा का आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending