Connect with us

छत्तीसगढ़

निजात जागरूकता अभियान के तहत रक्षित केंद्र बिलासपुर में मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published

on

बिलासपुर| रक्षित केंद्र बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह आईपीएस के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जयसवाल और राहुल देव शर्मा सर के मार्गदर्शन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 40 प्रतिभागियों ने अपना कला का प्रदर्शन किये और निजात अभियान के तहत अवैध नशा नारकोटिक्स ड्रग्स नशीली पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता लाने हेतु मेहँदी के माध्यम से लोगो तक जानकारी पहुँचाई गई जिसमें पुलिस आवास में निवासरत महिला बच्चे और एनसीसी एनएसएस स्काउट के बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने कला के माध्यम से लोगो को जागरूक किया ।


अलग अलग उम्र और वर्ग वार प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय ईनाम से बच्चों और महिलाओं का उत्साह वर्धन किया गया।
निजात जागरूकता को अलग तरीक़ा से लोगो तक पहुँचने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है महिला बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता और प्रतिभागी बनकर कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जाने में बिलासपुर पुलिस काफ़ी सफल रही है।

यह भी पढ़ें   बेरोजगारी के खिलाफ करेंगे जिला एवं प्रदेश स्तरीय धरना : आदित्य तिवारी


मेहँदी प्रतियोगिता के वर्ग वार पुरस्कार फ़ोर्स में प्रथम किरण राठौर ज़िला बल द्वितीय सुमन केशकर नगर सेना पुलिस परिवार में प्रथम आरती कोरी द्वितीय प्रज्ञा भारती 14 वर्ष से कम में प्रथम काजल टंडन द्वितीय आर्मी तिवारी और 14-18 वर्ष में प्रथम चित्ररेखा यादव द्वितीय अंजली लहरे द्वितीय आये और चंचला यादव को विशेष पुरुस्कार दिया गया पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी का उत्साहवर्धन किया गया।

निजात अभियान के तहत सीएएफ, रेडियो, Mt वर्कशॉप, जेल, नगरसेना, पुलिस परिवार और पुलिस अधिकारी कर्मचारी के लिए प्रतिदिन योगा क्लास के माध्यम से स्वास्थ बेहतर करने हेतु बिलासपुर पुलिस के द्वारा दिनाँक 16/8/2023 से प्रतिदिन प्रातः 6:30-7:30 तक बिलासागुडी मीटिंग कक्ष में निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम आयोजित करने में RI भूपेंद्र गुप्ता का विशेष योगदान र

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में सबसे पहले यहीं माता सीता ने मवई नदी में पखारे थे पांव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बह रही शीत लहर, रात के तापमान में भारी गिरावट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गंभीर आरोप: यूनिवर्सिटी ने जारी किया छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक की फर्जी डिग्री?
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending