छत्तीसगढ़
रेलवे ऑडिटोरियम न्यू रेल क्लब बिलासपुर में “जनचेतन 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
कार्यशाला में वक्ताओं द्वारा जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन बनाए रखने और सर्वांगीण विकास पर दिया गया मार्गदर्शन ।
बिलासपुर : मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिवारजनों को जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन बनाए रखने और व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी और प्रेरणा प्रदान करने के उद्देश्य से नियमित रूप से जनचेतन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है
इस क्रम में आज दिनांक 02 अगस्त 2024 को रेलवे ऑडिटोरियम न्यू रेल क्लब बिलासपुर में “जनचेतना 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल के अधिकारियों एवं उनके परिवार के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय थे | इस अवसर पर मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, श्री चंद्रभूषण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी जमकियार, वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमन मिश्रा, सभी शाखाधिकारी, अन्य अधिकारीगण तथा उनके परिवारजन उपस्थित थे ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के पश्चात दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई । इसके पश्चात अतिथि वक्ताओं द्वारा व्यावसायिक उत्कृष्टता और प्रेरणा, व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन, स्वास्थ्य और फिटनेस तथा कार्य-जीवन संतुलन व परिवारिक संबंध जैसे मानवीय जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञान और मार्गदर्शन प्रदान किया गया |
डॉ बी के उपाध्याय पूर्व पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र द्वारा “व्यवसायिक उत्कृष्टता और प्रेरणा” विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया गया । उन्होने कहा, व्यवसायिक उत्कृष्टता केवल तकनीकी कौशल पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इसमें आत्म-अनुशासन, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और उच्च नैतिक मानकों का पालन भी महत्वपूर्ण है। प्रेरणा केवल बाहरी कारकों से नहीं आती, बल्कि आंतरिक प्रेरणा का स्रोत भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होने वास्तविक जीवन के उदाहरणों और केस स्टडीज के माध्यम से समझाया कि कैसे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है ।
मिस एम गायत्री, उपायुक्त आयकर विभाग नागपुर ने “व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन” विषय पर अपने वक्तव्य में कहा कि व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन एक महत्वपूर्ण कौशल है जो हर व्यक्ति को सीखना चाहिए । यह न केवल आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षा और योजनाओं को भी सुनिश्चित करता है। उन्होने अपने वक्तव्य में बजट बनाने, खर्चों को नियंत्रित करने, निवेश के लाभ और ऋण प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी । सरल और प्रभावी तकनीकों के माध्यम से समझाया कि कैसे छोटी-छोटी आदतें बड़े वित्तीय बदलाव ला सकती है।
नारायणा अस्पताल के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ मनोज गुप्ता ने “स्वास्थ्य और फिटनेस” विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुये उन्होने बताया कि कैसे नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सकारात्मक मानसिकता के माध्यम से हम अपने जीवन को स्वस्थ और ऊर्जावान बना सकते हैं । उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक जीवन शैली में तनाव को कैसे कम किया जा सकता है और योग तथा ध्यान जैसी तकनीकों का उपयोग करके मानसिक शांति कैसे प्राप्त की जा सकती है । कुछ सरल और प्रभावी फिटनेस टिप्स भी साझा किए |
विकास सोनी, मेडिटेशन एवं मेमोरी ट्रेनर ने “कार्य-जीवन संतुलन व परिवारिक संबंध” विषय पर मार्गदर्शन किया | उन्होने बताया कि कार्य-जीवन संतुलन न केवल हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है,बल्कि यह हमारे पारिवारिक संबंधों की गुणवत्ता को भी प्रभावित करता है । कैसे हम अपने व्यस्त कार्य जीवन और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बना सकते हैं । उन्होंने यह भी बताया कि पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए नियमित संवाद,समय प्रबंधन और आपसी सहयोग कितना महत्वपूर्ण है । साथ ही कुछ सरल और प्रभावी टिप्स भी साझा किए |
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य मंडल के अधिकारियों और उनके परिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने, आपसी समझ बढ़ाने और संबंधों को सुदृढ़ करना था | जिससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुये उत्कृष्टता के साथ कार्य कर सके | खुशी की बात है कि आप सभी अपनी फेमिली के साथ आए और पारिवारिक जीवन के इन चारों पहलुओं के बारे में विस्तार से सूना | इससे हम सभी को जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन बनाए रखने, बेहतर वित्त प्रबंधन, स्वास्थ्य और फिटनेस तथा पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी | साथ ही उन्होने इस आयोजन की सराहना की |
कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापित मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफैल खान द्वारा किया गया |
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized1 day ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized4 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
