Connect with us

छत्तीसगढ़

महुआ शराब बिक्री हेतु रखने वाली आरोपिया सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

Published

on

♦️ अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।

♦️ अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखने वाली आरोपिया सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।

♦️ आरोपी के कब्जे से 200 लिटर महुआ शराब किमती 40000 रू. किया गया जप्त।

♦️ आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।

नाम आरोपिया –
अनिता वर्मा पति अशोक वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी चिल्हाटी थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस स्टाफ को प्रेरित किया गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: भाजयुमो और हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने 8 लोगों को धर्म परिवर्तन करते पकड़ा, जानिए पूरा मामला

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 10.08.2024 को सूचना मिला कि ग्राम चिल्हाटी में अनिता वर्मा नामक महिला अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखी है, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ,

जिस पर मोपका सहायता केन्द्र प्रभारी उप निरी. रामनरेश यादव, प्र.आर. रविकांत सैनिक, आर. संतोष राठौर, महिला आरक्षक ब्रिन्दा अवस्थी एवं अन्य द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम चिल्हाटी में अनिता वर्मा को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर 200 लिटर कच्ची महुआ शराब किमती 40000 रू. का बरामद हुआ। जिसे विधिवत् जप्त कर आबकारी एक्ट के धारा 34(2) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : 15 से 18 वर्ष का टीकाकरण शुरू, बच्चों में भारी उत्साह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   श्रमिक कल्याण के लिए श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही है कई योजनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Job Update: सहायक शिक्षक प्रयोगशाला के पद पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending