Connect with us

छत्तीसगढ़

नाबालिक बालक को रास्ता रोककर शराब पीने के लिए मांगे पैसे

Published

on

क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

♦ नाबालिक बालक को रास्ता रोककर शराब पीने के लिए मांगे पैसे

♦️ पैसा नहीं देने पर आरोपयों ने नाबालिक पर धारदार वस्तु से किया वार।

♦️ घटना कारित कर आरोपी हो गये थे फरार।

♦️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी

  1. प्रकाश निर्मलकर उर्फ छोटू पिता संजय निर्मलकर उम्र 20 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा।
  2. आशुतोष साहू उर्फ शूटर पिता अजय साहू उम्र 20 वर्ष निवासी विजयापुरम कालोनी अटल आवास सरकण्डा।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक प्रार्थी ने दिनांक 10.08.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.08.2024 के रात्रि करीब 10.30 बजे वह गैरेज से अपने घर जा रहा था जबड़ानाला के पास पहुंचा था कि आशुतोष साहू उर्फ शूटर एवं प्रकाश निर्मलकर इसे रूकवाये और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: गार्ड को बुरी तरह पीटकर सुधार गृह से भाग निकले 9 बाल अपराधी

जिन्हे पैसा देने के लिए मना करने पर आरोपियों द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये किसी धारदार वस्तु से इसके पीछे में मारा है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर आरोपी आशुतोष साहू उर्फ शूटर एवं प्रकाश निर्मलकर को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   विदेशियों के साथ मिलकर बनाई 'ठग कंपनी', छत्तीसगढ़ के व्यक्ति से ठगे 87 लाख
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: गार्ड को बुरी तरह पीटकर सुधार गृह से भाग निकले 9 बाल अपराधी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh News: कौन हैं सांसद मोहन मंडावी जिनके नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम विष्णुदेव साय ने दिया नया नाम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending