छत्तीसगढ़
नशीली दवाईया बेचने वाले मिनाक्षी मेडिकल स्टोर के संचालक के विरूद्ध किया गया एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही
End to End इन्वेस्टीगेशन एवं तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के SOP के तहत कार्यवाही में लगातार मिल रही बिलासपुर पुलिस को सफलता

नशीली दवाईया बेचने वाले मिनाक्षी मेडिकल स्टोर के संचालक के विरूद्ध किया गया एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही
♦️ आरोपी के मेडिकल स्टोर से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीला टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग बिक्री रकम 16500 रूपये कुल कीमती 26052 रूपये किया गया जप्त।
♦️ आरोपी के विरूद्ध तारबाहर थाना द्वारा किया गया 21 22 एनडीपीएस की कार्यवाही।
नाम आरोपीः- खुशी चंद गुप्ता पिता स्व. मोहन लाल गुप्ता उम्र 42 साल सा. शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक दिनांक 12.08.2024 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि तारबहार क्षेत्र में गायत्री मंदिर चौक के पास स्थित मिनाक्षी मेडिकल स्टोर का संचालक खुशी चंद गुप्ता अपने मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से नशीली दवाईयां रखकर बिक्री कर लाभ अर्जित कर रहा है कि सूचना पर तत्काल टीम गठित कर गायत्री मंदिर चैक के पास स्थित मिनाक्षी मेडिकल स्टोर में रेड कार्यवाही किया गया
जो आरोपी खुशी चंद गुप्ता के कब्जे से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीली टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग बिक्री रकम 16500 रूपये कुल कीमती 26052 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। थाना तारबाहर क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर की जांच नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कुमार मैडम के निर्देशन पर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त रुप से में की जा रही है।
संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर, स उ नि अवधेश सिंह,प्रआर फूल सिंह बड्डे एवं आरक्षक मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा, मोहन कोर्राम, राजेश नारंग, देवेंद्र दूबे,जीना अनंत का विशेष योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने उक्त कार्यवाही की विशेष टीम में IPS उमेश गुप्ता, आईपीएस पूजा कुमार एवं अन्य सभी सदस्यों की सराहना की है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized16 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
