Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब बिक्री पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद♦️

 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की बडी कार्यवाही।
 अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में।
 आरोपी के कब्जे से 535 पाव देशी प्लेन शराब (96 लीटर 300 मिली देशी प्लेन शराब) कीमती 48150 रूपये को बरामद किया गया ।
 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगा।

नाम आरोपी – योगेन्द्र यादव पिता बोधराम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग

विवरण- इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक दामोदर मिश्रा द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था कि दिनांक 26-08-2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गिरधैरा निवासी योगेन्द्र यादव अपने घर में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है, कि मुखबीर सूचना के निशानदेही पर आरोपी योगेन्द्र यादव के घर ग्राम गिरधौना में दबिश दिया गया आरोपी योगेन्द्र यादव पिता बोधराम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग के घर कब्जे से 535 पाव देशी प्लेन शराब (96 लीटर 300 मिली देशी प्लेन शराब) कीमती 48150 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी योगेन्द्र यादव को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ विश्वविद्यालय का 16 वां दीक्षांत 27 को

विशेष योगदान – निरीक्षक दामोदर मिश्रा, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर चोलाराम पटेल, आर सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते, रूपेश कौशिक

जनता से अपील :
समाज के ज़्यादातर अपराध नशे की हालत में घटित किए जाते हैं आप सब से अनुरोध है किसी भी तरह के नशे के व्यापार या नशाखोरों की सूचना तत्काल पुलिस को देवें।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ विश्वविद्यालय का 16 वां दीक्षांत 27 को
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: होम थिएटर ब्लास्ट मामले में 3 वर्षीय बच्चे ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लोकसभा निर्वाचन 2024: कलेक्टर ने निर्वाचन टाइम्स जांजगीर-चांपा का किया विमोचन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending