Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

Published

on

♦️ ग्राम लगरा पुलिस सहायता केन्द्र मोपका में हत्या करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

♦️तीन आरोपी भाइयों ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मिलकर की थी हत्या

♦️दो आरोपी पहले किए गए थे गिरफ्तार, एक आरोपी जितेंद्र केवट घटना के बाद से था फरार

♦️आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड में

आरोपी – जितेंद्र केवट पिता स्व तिलक केवट उम्र 22 साल पता ग्राम लगरा पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19/08/24 को पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा मे सूचक संतोषी केवट ग्राम लगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थीं कि करीबन दोपहर 13:00 बजे आरोपी हेमंत, धर्मेंद्र और जितेन्द्र केवट ने जमीन विवाद एवं आरोपी लोग अपनी पिता (तिलक केवट) की हत्या का बदला लेने को लेकर पुरानी रंजिश रखते हुए तीनो भाई हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट सभी पिता स्व तिलक केवट ने मिलकर उनके बेटा छत लाल केवट पिता संतोष केवट उम्र 30 वर्ष बजरंग चौक लगरा की लोहे की फरसा से मारकर हत्या कर दिए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था घटना दिनांक को प्रकरण के दो आरोपी हेमंत केवट और धर्मेंद्र केवट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

यह भी पढ़ें   CM बघेल ने की घोषणा, हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए भेजी जाएगी 11 करोड़ की सहायता राशि

प्रकरण मे एक आरोपी जीतेन्द्र केवट घटना दिनांक से फरार था। जिसे विवेचना के दौरान दिनांक 25.08.2024 को मुखबिर से सुचना मिला की फरार आरोपी जितेंद्र केवट रतनपुर महामाया मंदिर के पास घूम रहे है। सुचना से वरिष्ठ अधिकारियो को हालत से अवगत करा कर निर्देशानुसार मौके पर जाकर घेराबंदी कर फरार आरोपी जितेन्द्र केवट को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया।आरोपी जितेंद्र केवट के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त लोहे की फरसा को आरोपी के घर मे स्थित धान कोठी से बरामद किया गया। प्रकरण मे आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी जितेंद्र केवट को आज दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यालय मे पेश किया गया |

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर: मुख्यमंत्री साय को स्काउट्स व गाइड्स के सदस्यों ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आज, PM मोदी समेत तमाम के बधाइयों का लगा तांता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्य में नशा मुक्ति की मुहिम के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर हुआ विचार मंथन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending