Connect with us

छत्तीसगढ़

युवती से सामूहिक बलात्कार करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्‌तार

Published

on

♦️पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी –

  1. बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल साकिन भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तुरी बिलासपुर
  2. मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व. नारायण प्रसाद उम्र 53 साल साकिन मस्तुरी बस स्टैण्ड के पास थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 01.04.2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू पिता रामफल साहू उम्र 42 साल साकिन वेद परसदा थाना मस्तूरी ने अपने तीन साथी रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैण्ड नहर पारा मस्तूरी, बबलू निवासी जयराम नगर एवं मेलू निवासी बस स्टेण्ड मस्तूरी के द्वारा प्रार्थिया को फिल्म इण्डस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर आरोपी रामायण साहू ने प्रार्थिया एवं उसकी सहेली निवासी कोरबा को अपने घर ले गया और रात्रि में आरोपी तथा उसके साथी रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने की बहाना से घुसे। पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया तब रामायण साहू ने पीडिता को मैं तुमको पसंद करता हूं कहकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें   रमन सिंह ने सीएम बघेल पर कसा तंज, बोले- जब मैं केन्द्रीय मंत्री था, भूपेश बघेल ABCD नहीं जानते थे…

पीडिता घटना दिनांक 01.04.2022 को ही थाना रिपोर्ट करने आ रही थी तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू एवं बबलू दोनों ने पीडिता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किये थे। और तुम लोगों का शादी करा देंगे कहकर गुमराह करते रहे। इस दौरान पीडिता 03 माह की गर्भवती हो गई। पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी रामायण साहू ने दिनाक 23.11.2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर प्रकरण में गिर० किया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल साकिन भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तूरी एव मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व० नारायण प्रसाद उम्र 53 साल साकिन बसन स्टेण्ड के पास वार्ड क० 4 गस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ०ग० का पता तलाश किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें   अच्छी खबर : बढ़ाई गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पंजीयन की तारीख

जो आज दिनाक 26.08.2024 को पतासाजी कर उनके सकुनत में दबिश देकर पकडा गया है। जिनको घटना के सबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 26.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ वैक्सिनेशन ब्रेकिंग: भूपेश बघेल सरकार को हाईकोर्ट ने आज फिर लगाई लताड़, कोर्ट ने कहा सभी वर्ग का समान रूप से टीकाकरण करें, कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अच्छी खबर : बढ़ाई गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पंजीयन की तारीख
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में हुए शामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending