Connect with us

छत्तीसगढ़

रतनपुर में पुलिस के साथ झूमा झटकी की करने वाले 10 आरोपी हुए गिरफ्तार

Published

on

➡️देर रात तक नशे की हालत में डीजे बजा कर न्यूसेंस क्रिएट कर रहे थे आरोपी गण, पुलिस द्वारा मना करने पर की पुलिस के साथ झूमा झटकी

➡️09 आरोपियों को एवम् एक अपचारी बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर

➡️आरोपियों द्वारा प्रयुक्त डीजे भी हुआ जब्त

➡️ शेष संलिप्त आरोपियों की भी शीघ्र ही होगी गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. आदित्य सोनी पिता स्व.अजय सोनी उम्र 23 वर्ष,
  2. कैलाश शर्मा पिता रामू शर्मा उम्र 23 वर्ष,
  3. शुभम सिंह राजपूत पिता स्व. छत्रपाल सिंह उम्र 28 वर्ष,
  4. अमित नेताम पिता हीरा सिंह नेताम उम्र 23 वर्ष,
  5. पुन्नी यादव ऊर्फ राघव पिता मुन्ना यादव उम्र 27 वर्ष
  6. ईशू धीवर पिता संतोष धीवर उम्र 24 वर्ष,
  7. प्रकाश श्रीवास पिता गोवर्धन श्रीवास उम्र 18 वर्ष,
  8. नमन बिसेन पिता मुन्ना बिसेन उम्र 23 वर्ष,
  9. ओम कहरा पिता संजीत कहरा उम्र 24 वर्ष, 10. एक अपचारी बालक सभी निवासी गॉधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
यह भी पढ़ें   मुझे कहीं और नहीं बिकना है, इस टॉर्चर से बचा लो..,' भिलाई की महिला ओमान में कैद, खौफनाक आपबीती का Video वायरल

दिनांक 26/08/2024 को रात्रि पेट्रोलिंग पर आरक्षक घनश्याम राठौर, कृष्णा बिंझवार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने शासकीय वाहन से रवाना हुये थे। उस दौरान शिकायत मिली कि गाधीनगर समिति वाले देर रात तक डीजे को तेज आवाज में बजाकर डॉस कर रहे हैं, मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है, तब रात्रि करीबन 11:00 बजे थाना रतनपुर पुलिस पेट्रोलिंग जाकर डीजे बंद करने हेतु समझाईस दिया गया, किंतु समिति के अध्यक्ष अमित नेताम व उनके साथीगणों द्वारा पैट्रोलिंग स्टाफ के साथ गाली गलौज एवं झूमा झटकी करने लगे तथा पत्थर से शासकीय पेट्रोलिंग वाहन को तोडफोड करने लगे जिससे दोनों आरक्षको को चोट लगी एवं शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। थाने से अतिरिक्त बल पहुंच कर तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया गया, आरोपी गण वहां से भाग गए।

पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(IPS) के निर्देश पर तुरंत रतनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं एवं लोक संपत्ति के नुकसानी का निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया गया तथा आरोपियों की पता तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल के कुछ वीडियो के माध्यम से सभी आरोपियों आयोजन कर्ताओं को आईडेंटिफाई किया गया एवं तत्काल टीम भेज कर 10 आरोपियों की अरेस्टिंग की गई जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है तथा घटना के दौरान प्रयुक्त डीजे को भी कोलाहल अधिनियम के साथ जप्त किया गया। उक्त आरोपियों/अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपीयो की तलाश पुलिस द्वारा की जा रहीं है जिनकी गिरफ़्तारी भी जल्द की जायेगी।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश बघेल ‘महात्मा फुले समता’ पुरस्कार से होंगे सम्मानित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधि.(पुलिस) श्रीमति नुपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी रजनीश सिंह, उनि. कमलेश कुमार बंजारे, सउनि पवन सिंह, आर. सुनील कोरी का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ी सिंगर मोनिका खुरसैल का निधन, महज 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जानिए क्या है रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम, सीएम बघेल ने लागू करने दी सहमति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जानिए क्या है रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम, सीएम बघेल ने लागू करने दी सहमति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending