Connect with us

छत्तीसगढ़

निरीक्षक संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति और वेतनमान की विसंगति पर ध्यान देने की मांग

Published

on

प्रदेश में पुलिस बल की महत्वपूर्ण कड़ी उप निरीक्षक संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति और वेतनमान में विसंगति पर चिंता जताते हुए गृह मंत्री को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि सीधी भर्ती के 1999 बैच के उप निरीक्षकों को 25 वर्षों की सेवा के बावजूद केवल एक ही पदोन्नति मिली है, जबकि आरक्षक के पद पर नियुक्त कर्मचारी चार-चार पदोन्नति प्राप्त कर निरीक्षक के पद पर हैं।

पत्र में यह भी उल्लेखित किया गया है कि 1998 से 2000 तक नियुक्त हुए निरीक्षकों की तुलना में सुबेदार और प्लाटून कमांडर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। इसके अलावा, राज्य शासन के आदेश अनुसार उप पुलिस अधीक्षक के 65 सांख्येत्तर पदों की स्वीकृति दी गई थी, जिनमें से 17 पद वर्तमान में भी रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें   प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात हुई जोरदार भारी बारिश, जानिए अगले 24 घंटे का हाल

पत्र में मांग की गई है कि 40+16 = 56 रिक्त पदों पर पदोन्नति दी जाए। अगर सांख्येत्तर पदों की स्वीकृति में कठिनाई हो, तो सीधी भर्ती के 40 रिक्त उप पुलिस अधीक्षक पदों को जोड़कर कुल 66 पदों पर पदोन्नति देने की सिफारिश की गई है। इस कदम से कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   एसआई मिलन सिंह की सराहनीय कार्य से जनता खुश, अपने वेतन से लोगों को खिलते हैं खाना...गरीब परिवार की करते हैं मदद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   एसआई मिलन सिंह की सराहनीय कार्य से जनता खुश, अपने वेतन से लोगों को खिलते हैं खाना...गरीब परिवार की करते हैं मदद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending