छत्तीसगढ़
गौवंशों की दर्दनाक मृत्यु के मामले में आरोपी मालिकों की सूचना देने पर 5,000 रुपये का नगद इनाम घोषित
राष्ट्रीय राजमार्ग में गौवंशों की दर्दनाक मृत्यु के अज्ञात आरोपी गौवंशों मालिकों की पतासाजी हेतु नगद पुरस्कार की उद्घोषणा
रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग में गौवंशों की दर्दनाक मृत्यु के प्रकरण के आरोपी मालिकों की सूचना देने व गिरफ्तार कराने पर जन सामान्य को 5,000/-रूपये (पांच हजार रूपये) केे पुरस्कार से पुरस्कृत करने की उद्घोषणा की गई है।
विगत दिनों दिनांक 16.07.2024 को थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर क्षेत्रान्तर्गत धूमा-सिलपहरी रोड पर किसी अज्ञात वाहन द्वारा की गई दुर्घटना में 09 गौवंशों की मृत्यु हो गई थी। थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 502/2024 धारा 325, 281, 291 बीएनएस एवं 11 क, झ पशु क्रूरता अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में आरोपी बिंदेश्वर देशलहरे को गिरफ्तार कर दुर्घटना घटित करने वाली वाहन क्रमांक सीजी 04 एन.जेड. 8977 को जप्त कर लिया गया है।
प्रकरण में अज्ञात आरोपी पशु मालिकों द्वारा अत्यन्त लापरवाहीपूर्वक अपने पालित गौवंशों को मरने के लिये लावारिस छोड़ कर क्रूरता की गई, जिसके कारण सड़क दुर्घटना में गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद भी अज्ञात आरोपी गौवंशों मालिकों के द्वारा उन्हें खोजने का भी प्रयास नहीं किया गया। विवेचना अधिकारी एवं जिला स्तरीय संयुक्त जांच टीम के द्वारा की गई जांच में आरोपी गौवंश मालिकों का पता नहीं चल पाया है, न ही गौवंशों की मृत्यु के संबंध में कोई दावा प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जन सामान्य को सूचित किया गया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इससे संबंधित सूचना दूरभाष नं. 07752223330, 07752222191, 07752228504 एवं मो.नं. 9479193002 व 9479193099 पर दी जा सकती है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized4 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized1 day ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
