Connect with us

छत्तीसगढ़

“रेलवे स्कूल में छात्रों को CPR और अग्निशमन यंत्र का प्रशिक्षण, 200 से अधिक ने लिया भाग”

Published

on

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल नं 02 के छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार, जीवनरक्षक तकनीक Cardiopulmonary Resuscitation (CPR) और अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का दिया गया प्रशिक्षण |

बिलासपुर: आपातकालीन परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु रेलवे स्कूलों में प्राथमिक उपचार, जीवनरक्षक तकनीक Cardiopulmonary Resuscitation (CPR) और अग्निशमन यंत्र के प्रयोग के प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की गई है | यह प्रशिक्षण अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में वाणिज्य विभाग के स्पेशल टीम द्वारा चलाया जा रहा है |

इसी संदर्भ में बुधवारी बाजार के पास स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल नं 02 में एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को प्राथमिक उपचार, जीवनरक्षक तकनीक और अग्निशमन यंत्र के सही प्रयोग की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण वाणिज्य विभाग के स्पेशल टीम के प्रशिक्षित सदस्यों द्वारा दिया गया, जिसमें स्कूल के 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित थे | प्रशिक्षित सदस्यों द्वारा अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने की जानकारी दी गई साथ ही प्रदर्शन कर दिखाया गया तथा अभ्यास कराया गया ।

यह भी पढ़ें   गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

इसके साथ ही CPR देने की विभिन्न तकनीकों और प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को हृदय की धड़कन और श्वसन प्रणाली को फिर से सक्रिय करने की विधियां बताई गईं। इसके अलावा शरीर के विभिन्न अंगों में त्रिकोणीय पट्टी के माध्यम से प्राथमिक उपचार करने के तरीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया | इस दौरान बच्चों को सिखाया गया कि आग लगने की स्थिति में क्या कदम उठाए जाएं और कैसे प्राथमिक उपचार द्वारा किसी घायल व्यक्ति की मदद की जा सकती है |

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया “इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र न केवल बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। इस प्रशिक्षण सत्र ने बच्चों में आत्मरक्षा और दूसरों की सहायता करने की भावना को प्रबल किया है, जो उनके समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत... 4 घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, दो लोगों की मौके पर मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending