Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश

 रात्रि गस्त के दौरान गस्त ड्यूटी में लगे अधिकारी द्वारा पीछा करके पकड़ा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी-

  1. भानू प्रताप राज उर्फ मिथुन पिता नान्हे सिंह राज उम्र 36 साल निवासी सा0 खाडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.।

जप्ती शराब-

  1. एक सफेद प्लास्टिक के बोरी के अंदर में रखे 02 पन्नियो में में 25-25 लीटर कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब
    भरी हुई जुमला 50 लीटर कीमती 5,000 रूपये
  2. मो.सा.क्रमांक सीजी 10 ए.पी.1804
यह भी पढ़ें   Corona Reservation in Chhattisgarh: : भूपेश सरकार को हाईकोर्ट ने दिया जोर का झटका, कोरोना में रिजर्वेशन रद्द

ःः विवरणः

पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 11.09.2024 को थाना सीपत से नवाडीह चौक पर गस्त प्वाइंट पर तैनात अधिकारी द्वारा एक व्यक्ति ग्राम सोठी तरफ से अपने मोटर सायकल में कुछ सामान रखे खाडा की तरफ जा रहा था |

जिसे रुकवाने का प्रयास करने पर गाड़ी को भगाने लगा जिस पर से ड्यूटी में उपस्थित अधिकारी द्वारा उसका पीछा करते हुए खाड़ा ग्राम के पास उसे पकड़ा गया।पकड़े गए आरोपी भानू प्रताप राज उर्फ मिथुन पिता नान्हे सिंह राज को चेक करने पर उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के बोरी के अंदर में रखे 02 पन्नियो में में 25-25 लीटर कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई जुमला 50 लीटर कीमती 5,000 रूपये 2. मो.सा.क्रमांक सीजी 10 ए.पी.1804 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि भारत सिंह मरकाम, आरक्षक आकाष मि़श्रा, दुर्गेष कुमार यादव, राजेंद्र साहु का सराहनीय योगदान है।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महतारी वंदन योजना : डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं ने किए आवेदन, अब इस बात से डरा एक विभाग, जारी की अपील
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल का प्रदेशव्यापी दौरा आज से शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   टिकट चेकिंग कर्मचारियों को CPR तकनीक का प्रशिक्षण मिला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending