छत्तीसगढ़
टिकट चेकिंग कर्मचारियों को CPR तकनीक का प्रशिक्षण मिला
यात्री सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है | रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम द्वारा फ्रंट लाइन कर्मचारियों तथा यात्रियों को ट्रेनों तथा स्टेशनों में जीवनरक्षक तकनीक Cardiopulmonary Resuscitation (CPR) का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रियों को त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान करना है।
इसी क्रम में वाणिज्य विभाग के स्पेशल सेल की टीम के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने बिलासपुर स्टेशन में टिकट चेकिंग कर्मचारियों को CPR की विभिन्न तकनीकों और प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को हृदय की धड़कन और श्वसन प्रणाली को फिर से सक्रिय करने की विधियां बताई गईं। अभ्यास के माध्यम से कर्मचारियों ने इन तकनीकों को सीखा और प्रशिक्षकों से सवाल-जवाब कर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
CPR एक ऐसी जीवनरक्षक तकनीक है, जिसका उपयोग हृदय और श्वास के रुक जाने की स्थिति में किया जाता है। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से उन स्थितियों के लिए उपयोगी है, जहां मरीज की तत्काल चिकित्सा सहायता न मिलने की स्थिति में उनकी जान का जोखिम होता है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि टिकट चेकिंग कर्मचारियों की भूमिका केवल टिकट जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि वे यात्री सुरक्षा और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं। इस तरह के प्रशिक्षण से वे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कदम उठा सकते हैं, जिससे यात्रियों की जान बचाई जा सके। यह प्रशिक्षण अभियान नियमित रूप से निजरी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारियों को इस जीवनरक्षक तकनीक की जानकारी दी जा सके। इससे न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में रेलवे के कर्मचारी भी अधिक कुशलता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized5 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized3 days agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
-
Uncategorized2 hours agoGold Silver Price Today : सोना 1,731 रुपए सस्ता, चांदी 190 रुपए महंगी, रायपुर में गोल्ड 1.42 लाख रुपए पार, जानिए अन्य शहरों के रेट्स ?
-
Uncategorized1 day agoAsian Champions Trophy 2026: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-1 से रौंदा, छठी बार जीता खिताब
