Connect with us

छत्तीसगढ़

पुराना बस स्टैण्ड हत्या के आरोपी को बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Published

on

पुराना बस स्टैण्ड हत्या के आरोपी को बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

लासपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी

♦️ हत्या का फरार आरोपी जेल के सलाखों में।
♦️ पुलिस के निरंतर प्रयासों से हत्या के अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का नाम: दीपक ठाकुर उर्फ बाबा, पिता अर्जुन ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी अटल आवास क्वार्टर नंबर J/4, बहतराई चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

मामले का संक्षिप्त विवरण: प्रार्थी हरीश सिंह चौहान, पिता स्व. संजय सिंह चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी डिसाईपल चर्च, तारबाहर, जिला बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अगस्त 2024 की रात अज्ञात आरोपी ने उसके भाई राहुल सिंह चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी मधुबन, दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर की नुकीली धारदार वस्तु से गला काटकर हत्या कर दी। इस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान बिलासपुर तारबाहर पुलिस और साइबर टीम ने घटना स्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ की और बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि, रात होने के कारण अज्ञात आरोपी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस और साइबर टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान के प्रयास जारी रखे और धुंधले फुटेज से स्केच तैयार किया।

यह भी पढ़ें   CG: कोर्ट में पेश होने के दौरान हथकड़ी खोलकर भागा आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने मृतक राहुल सिंह चौहान के गले पर शराब की टूटी बोतल से वार किया था। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह ने मामले का खुलासा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों के बाद टीम बनाई और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कराई। अंततः पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर जिला अस्पताल में आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मृतक राहुल सिंह की हत्या शराब पीने के बाद सामान्य लड़ाई-झगड़े के दौरान की थी। उसने शराब की टूटी बोतल से मृतक के गले पर वार किया और फिर फरार हो गया। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए कपड़े और अन्य वस्तुएं भी बरामद कीं।

यह भी पढ़ें   आज सातवां सोमवार, 24 वर्षों बाद बना सावन सोमवार के साथ आज नागपंचमी का पर्व

इसके अलावा, आरोपी दीपक ठाकुर के खिलाफ सरकंडा थाने में भी एक अन्य मामला दर्ज है, जिसमें उसने शराब के पैसे के विवाद में अभिषेक सिंह पर हमला किया था और उसे गंभीर रूप से घायल किया था।

आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सरकंडा, तोप सिंह नवरंग, थाना प्रभारी तारबाहर, गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक संजीव ठाकुर, श्रवण टंडन, बी.एन. बनाफर, साइबर सेल उपनिरीक्षक अजरुद्दीन और अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: कोर्ट में पेश होने के दौरान हथकड़ी खोलकर भागा आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महुआ शराब बिक्री हेतु रखने वाली आरोपिया सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बैंककर्मी के घर चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर 7 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर ले उड़े
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending